Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक गोमती नगर स्थिति ICICI बैंक के बाहर एक महिला कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि हमलावर महिला का ही पति था. पत्नी के अलावा शख्स ने अपनी बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली. हमलावर की पहचान मानक के तौर पर हुई है, जिसका अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों एक साल से भी अधिक समय से अलग रह रहे थे और तलाक का केस चल रहा था.

मानस की पत्नी दिव्या मिश्रा बैंक में ही रिलेशनशिप मैनेजर थी, जबकि खुद मानस भी एसबीआई का कर्मचारी थी. मिली जानकारी के मुताबिक मानस ने पहले फोन करके अपनी पत्नी दिव्या को बैंक के बाहर बुलाया, थोड़ी देर बातचीत के बाद अचानक से उसने महिला को गोली मार दी. हत्या के बाद मानस मौके से फरार हो गया और फिर 2 किलोमीटर दूर अपने घर पहुंचा.घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मानस घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया. थोड़ी देर बाद अंदर से गोली चलने की आवाज आती है. बहन और खुद को गोली मारने से पहले मानस ने वॉट्सएप स्टेटस भी लगाया था.

मानस ने अपने स्टेटस में लिखा, ‘मैंने अपनी पत्नी को मार दिया, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया… अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना पड़ेगा. दिव्या की बहन प्रज्ञा और उसके पति भरत को सब कुछ पता है.’ मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मानस और दिव्या ने तलाक के लिए एक साल पहले कोर्ट में अपील दायर की थी, तभी से दोनों अलग रह रहे थे. एसबीआई बैंक में काम करने वाला मानस बाजपेयी अपनी बहन सीबा के साथ हुसड़िया चौराहे के पास किराए के मकान में रहता था. मानस के पड़ोस में रहने वाले लवकुश ने बताया कि मानस के माता-पिता नहीं हैं और उनकी बहन मानसिक रूप से बीमार थी.


Leave a Reply