Latest news
हरियाणा रोडवेज की AC और सुपर लग्जरी बसों में कर्मचारियों की फ्री यात्रा करने पर लगी रोक पंजाब में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट , 5 जुलाई से 8 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट लुधियाना में प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी मॉर्निंग वॉक कर रही तो अचानक बेकाबू कार ने रौंदा, हुई मौत रात में लोगों को डर क्यों महसूस होता है? जानिए इस पर साइंस क्या कहती है होटल के कमरे में मिली प्रेमी प्रेमिका की लाशें , दोनों शादीशुदा थे पंजाब सरकार की मावां-धीयां सत्कार योजना शुरू : महिलाओं के खातों में आए 3 महीने के पैसे सौ साल का सफर: विभाजन का दर्द झेला, ईमानदारी से कमाया नाम; जानिए 100 वर्षीय कुन्दन सिंह जी की लंबी उ... पत्रकारों की संस्था Digital Media Association (DMA) ने जालंधर के नए पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह से की ... सड़क हादसा: डिवाइडर पार कर क्रेटा से भिड़ी बलेनो, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत कासगंज में गिरा ट्रेनी एयरक्राफ्ट, महिला पायलट गंभीर घायल

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में घर की छत पर पानी की टंकी के पास बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी
Sensation spread after the body of baby was found near the water tank on the roof of the house in Jalandhar

जालंधर में घर की छत पर पानी की टंकी के पास बच्ची का शव मिलने से फैली सनसनी

जालंधर : खबर है कि जालंधर कैंट के मोहल्ला नम्बर-21 में एक घर की छत पर लगी हुई पानी वाली टंकी के पास पड़ा नवजात बच्ची का शव बरामद हुआ है, जिसकी सूचना मिलते ही थाना जालंधर कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद कैंट के लोग बड़ी गिनती में बच्ची को देखने के लिए मोहल्ला में एकत्रित हो गए थे।

इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीँ आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना जालंधर कैंट की प्रभारी एस.आई. रजवंत कौर ने बताया कि नवजात बच्ची का शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है। बच्ची के शव को उक्त घर के साथ वाले घर में रहती महिला ने उस समय देखा जब वह छत पर गई हुई थी। नवजात बच्ची का शव मिलने से जालंधर कैंट क्षेत्र के लोगों में हड़कम्प मचा हुआ है। हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था कि यह घिनौनी हरकत किसने की हो सकती है। लोगों ने कहा कि आरोपी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाने चाहिए।

 


Leave a Reply