Latest news
भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह... जालंधर में अब 1 जून से 9 और चौराहों पर होंगे E-Challan पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, केवल सिंह ढिल्लों बने नये प्रदेश अध्यक्ष पंजाब में नीले ड्रम में मिली लड़की की लाश, फैली सनसनी पेट्रोल डीज़ल के दामों में फिर बढ़ोतरी , 10 दिन में चाैथी बार इजाफा जालंधर में बड़ा हादसा : घर के मंदिर में लगे पंखे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, सिलिंडर फटा

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में बारिश का कहर : पठानकोट में दो बच्चों की गई जान , स्कूल-कॉलेज बंद, 8 जिलों में खतरा

पंजाब में बारिश का कहर : पठानकोट में दो बच्चों की गई जान , स्कूल-कॉलेज बंद, 8 जिलों में खतरा

पंजाब : पंजाब, हिमाचल समेत कई राज्यों में बारिश का कहर जारी है और इस बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो रहा है। पठानकोट में जालंधर-जम्मू नेशनल हाईवे स्थित चक्की खड्ड पर पुराना बंद पड़ा पुल पानी की चपेट में आकर ध्वस्त हो गया है।जम्मू-कश्मीर को रेलमार्ग से पूरे देश से जोड़ने वाला चक्की दरिया पर बना रेलवे पुल अब खतरे में दिखाई दे रहा है। पठानकोट आने-जाने वाले दोनों रास्ते बंद हो गए हैं। नेश्नल हाईवे और चक्की दरिया पुल बंद से लोगों में हाहाकार मच गई है। ट्रैफिक को वाया नरोट जैमल सिंह डायवर्ट कर दिया गया है।

बारिश के कारण बांधों का जलस्तर खतरे के निशान की तरफ बढ़ता जा रहा है। इस वजह से भाखड़ा, पौंग, रणजीत सागर डैम से हजारों क्यूसेक पानी रोजाना सतलुज, ब्यास और रावी में छोड़ा जा रहा है। इस वजह से पंजाब के आठ जिलों पठानकोट, कपूरथला, मोगा, तरनतारन, फाजिल्का, फिरोजपुर, अमृतसर और होशियारपुर में हालात खराब होते जा रहे हैं।

सोमवार को ब्यास में करीब एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बॉर्डर एरिया के सैकड़ों गांव और घरों में पानी घुस गया है। हजारों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है। फसलों का काफी नुकसान हुआ है। सड़कें बह जाने की वजह से यातायात प्रभावित हुआ है। पठानकोट के शाहपुरकंडी क्षेत्र स्थित रणजीत सागर झील में सोमवार को जलस्तर 526 मीटर पर पहुंच गया। भारी बारिश के अलर्ट की वजह से डैम प्रशासन ने सोमवार सुबह 9:30 बजे डैम के सातों गेट एक मीटर तक खोल रावी दरिया में 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा। पानी छोड़ने की वजह से आसपास के इलाके डूब गए। एक परिवार के चार लोग जंगल क्षेत्र में फंस गए जिन्हें बचाव दल ने रेस्क्यू किया।

पठानकोट में दो बच्चों की मौत
पठानकोट के लोगों के लिए बारिश कहर बनकर टूटी है। सोमवार को दो अलग-अलग जगह पानी में बह जाने से दो बच्चों की मौत हो गई। एक छह साल का बच्चा साहिल पैर फिसलने की वजह खड्ड में गिरकर तेज बहाव में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव कुछ दूरी पर झाड़ियों में फंसा मिला। शाहपुरकंडी क्षेत्र अधीन आते गांव कोट में नौवीं कक्षा के छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक युवराज पुत्र गौतम चंद है।

पठानकोट-होशियारपुर के स्कूलों में छुट्टी
बाढ़ के कहर को देखते हुए डीसी आदित्य उप्पल ने पठानकोट के सभी स्कूलों और कॉलेजों समेत अन्य शिक्षक संस्थाओं में मंगलवार की छुट्टी घोषित की है। जिन स्कूलों में बोर्ड की परीक्षाएं और प्रेक्टीकल जारी हैं, उन पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। होशियारपुर की डीसी आशिका जैन ने भी बारिश से बिगड़े हालातों को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में दो दिन मंगलवार और बुधवार को अवकाश की घोषणा की है।

मंत्री की अपील- सुरक्षित स्थानों पर जाएं लोग
पंजाब की कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर और फाजिल्का के विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना सोमवार को बरसात के बीच राहत सामग्री लेकर गांव तेजा रुहेला और चक्क रुहेला पहुंचे। उन्होंने दुधारू पशुओं के लिए कैटल फीड भी वितरित की। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते हरीके हेडवर्क्स से 1.7 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसका असर कल तक सतलुज क्रीक से गुजरते हुए फाजिल्का जिले में भी देखने को मिलेगा, जिससे पानी का स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।


Leave a Reply