Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में अध्यापकों से भरी गाड़ी पर गिरा पेड़, 5 जख्मी
Tree fell on a bus full of teachers in Punjab, 5 injured

पंजाब में अध्यापकों से भरी गाड़ी पर गिरा पेड़, 5 जख्मी

जलालाबाद (फाजिल्का) : खबर है कि जलालाबाद से कुछ ही दूरी पर आज सुबह अध्यापकों से भरी गाड़ी पर तेज हवाओं के चलते एक पेड़ गिर गया। जिसके चलते गाडी में सवार 5 अध्यापक जख्मी हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जबकि 2 अध्यापकों को अधिक चोटें आने के कारण फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा।

बताया जा रहा है यह गाड़ी हर रोज जलालाबाद से वल्टोहा की तरफ जाती है। आज सुबह करीब 6 बजे यह गाड़ी 11 के करीब अध्यापकों को लेकर जलालाबाद से वल्टोहा जा रही थी। लेकिन आज सुबह से ही मौसम खराब होने और रुक-रुक कर बारिश होने के कारण रास्ते में एक समाधि के निकट तेज हवाओं के चलते पेड़ अचानक इस क्रूजर गाडी पर आकर गिर गया। जिसके चलते क्रूजर में सवार 5 अध्यापक जख्मी हो गए।


Leave a Reply