Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी फिर विवादों में घिरे , साली व साडू ने लगाए धमकाने के आरोप
Punjabi singer Lanhaber Hussainpuri again in controversy, sister-in-law and Sadu accused of bullying

पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी फिर विवादों में घिरे , साली व साडू ने लगाए धमकाने के आरोप

जालंधर : पत्नी के साथ मारपीट के आरोप को लेकर चर्चा में आए पंजाबी गायक लैंहबर हुसैनपुरी की मुश्किलें कम होने के नाम नहीं ले रही हैं। उक्त मामले में पिछले दिनों मोहाली में समझौते के बाद वह फिर विवादों में घर गए हैं। अब उनकी साली रजनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया है कि गायक लैंहबर हुसैनपुरी उसे और उसके पति मनी को धमकी दिलवा रहा है।

आरोप था कि लैंहबर ने अपनी पत्नी की दूसरी बहन को भी धमकियां दी हैं। उसे कहा जा रहा है कि लैंहबर और उसकी पत्नी के बीच हुई मारपीट की जितनी भी वीडियो हैं, उसे डिलीट कर दें वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। रजनी घर से बाहर निकलने पर अज्ञात लोगों द्वारा पीछा करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका साथ नहीं दे रही है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की की गुहार लगाई है।

उधर, इस संबंध में लैंहबर हुसैनपुरी का कहना था कि उनको इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया और कहा कि किसी को धमकी नहीं दी। उमका कहना था कि उनको तो पता भी नहीं है कि उनके खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं।

 

 

source link


Leave a Reply