Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing कड़ी सुरक्षा के बीच आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर कोर्ट में किया गया पेश
Gangster Lawrence Bishnoi was presented in Jalandhar court today amid tight security

कड़ी सुरक्षा के बीच आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर कोर्ट में किया गया पेश

जालंधर : आज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जालंधर पुलिस मोगा से कड़ी सुरक्षा के बीच लेकर आई। बता दे पुलिस ने जालंधर शहर और जिस रूट से गैंगस्टर को लाया उस पर सुरक्षा कड़ी रखी। इसके अलावा अदालत परिसर में भी भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। कोर्ट में आने जाने वालों की तलाशी भी ली गई।

आपको बता दे कि पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला के हत्याकांड के मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस को पुलिस मोगा से ट्रांजिट रिमांड पर जालंधर ले आई। जालंधर में गैंगस्टर को कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने गैंगस्टर लॉरेंस को 10 दिनों के लिए 31 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। लॉरेंस से पुलिस ने नशा तस्करी और हथियारों के दर्ज एक मामले में पूछताछ करनी है।

कोर्ट में वीवीआईपी की तरह पुलिस की गाड़ियों के काफिले में गैंगस्टर लॉरेंस को बख्तरबंद गाड़ी में लाकर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में जब लॉरेंस को लाने वाली सारी गाड़ियां भीतर आ गईं तो कोर्ट के मुख्य गेट बंद कर दिए गए। जिससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। 


Leave a Reply