Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पजांब पुलिस के कांस्टेबल की रिवाल्वर से चली गोली , कार में मिली लाश

पजांब पुलिस के कांस्टेबल की रिवाल्वर से चली गोली , कार में मिली लाश

अमृतसर : बी डिवीजन थाने के अधीन माल मंडी के पास कार में नाइन बटालियन के कांस्टेबल गुरकीरत सिंह का शव मिला है। गर्दन के पास लगी गोली सिर के रास्ते बाहर निकलने की सूचना है। घटना के बारे में पता चलते ही एसीपी शीतल सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक की पहचान जिला गुरदासपुर के गांव उमरपुर निवासी गुरकीरत सिंह के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकाएक पार्किंग के बाहर लगी कार पीबी06-एएक्स-0400 में गोली चलने की आवाज सुनी और पास जाकर देखा तो कांस्टेबल को गोली लगी थी।

मौके पर पहुंचे एसीपी ने बताया कि गुरकीरत की ड्यूटी पठानकोट में थी और कुछ समय पहले ही वह श्री अमरनाथ यात्रा से लौटा था। उसे अपने पिता के स्थान पर पुलिस विभाग में नौकरी मिली थी। जांच के दौरान पता चला कि वह अपने सरकारी रिवाल्वर की सर्विस कराने अमृतसर के माल मंडी अपने कार्यालय पहुंचा था। सर्विस कराने के बाद एकाएक उसकी रिवाल्वर से गोली चली, जिससे उसकी मौत हो गई।


Leave a Reply