पंजाब : खबर मिली है कि पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में स्थित मिनी गोवा के पास रणजीत सागर डैम की झील में किश्ती को अचानक आग लग गई। आग की लपटों से झील में चारों तरफ धुआं फैल गया। इस दौरान मिनी गोवा में अफरा-तफरी मच गई और वहां पर घूमने के लिए आए पर्यटक इधर-उधर भागने लगे। हालांकि गनीमत रही के किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
आनन-फानन में दमकल विभाग को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंच दमकल कर्मियों ने किश्ती में लगी आग पर काबू पाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।
यहाँ घूमने आये पर्यटकों की माने तो उनका कहना था कि पानी में चलने वाले सभी वाहनों की ठेकेदार को समय-समय पर जांच करवानी चाहिए ताकि किसी भी तरह का जानी नुकसान ना हो सके। अगर किश्ती में लोग मौजूद होते तो जानी नुकसान होना तय था। क्योंकि अगर लोग डर के मारे पानी में कूदते तो वैसे भी डूबने से उनकी जान जा सकती थी।













