Latest news
आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब सरकार ने रजिस्टर्ड श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने का किया एलान , मिलेगी 3000-3000 रुपये की सहायता
Punjab Government Announces Financial Assistance to Registered Workers, Assistance of Rs.3000-3000

पंजाब सरकार ने रजिस्टर्ड श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने का किया एलान , मिलेगी 3000-3000 रुपये की सहायता

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोरोना महामारी के कारण परेशानी झेल रहे निर्माण श्रमिकों को वित्तीय सहायता देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने आज निर्माण और अन्य निर्माण कामगार (बीओसीडब्ल्यू) कल्याण बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड सभी निर्माण कामगारों को 3000-3000 रुपये गुजारा भत्ता/नगद सहायता देने का ऐलान किया है।

कैप्टन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि 3000 रुपये का गुज़ारा भत्ता 1500-1500 रुपये की दो किश्तों में अदा किया जाएगा और पहली किश्त तुरंत जारी की जाएगी, जबकि दूसरी किश्त 15 जून, 2021 तक अदा की जाएगी। बता दें, कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने महामारी की पहली लहर के दौरान बीते साल भी संकट में डूबे निर्माण कामगारों के लिए इसी तरह की सहायता दी थी। उस मौके पर बोर्ड के साथ रजिस्टर्ड 2.92 लाख निर्माण कामगारों को 6000 रुपये के हिसाब से 174.31 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई थी।

 

 

source link


Leave a Reply