Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब के DGP सहोता पहुंचे जालंधर, पुलिस अधिकारियों को नशे और अपराध के खिलाफ सख्ती करने के दिए आदेश
Punjab DGP Sahota reached Jalandhar, ordered police officers to take strict action against drugs and crime

पंजाब के DGP सहोता पहुंचे जालंधर, पुलिस अधिकारियों को नशे और अपराध के खिलाफ सख्ती करने के दिए आदेश

जालंधर : पंजाब के डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता शनिवार को जालंधर पहुंचे। वहीँ DGP ने पीएपी में क्राइम मीटिंग की । मीटिंग में सभी आईपीएस और पीपीएस अधिकारी शामिल हुए। डीजीपी इकबालप्रीत सहोता ने पुलिस अधिकारियों को नशे और अपराध के खिलाफ सख्ती करने के आदेश दिए ।

वहीँ बार्डर रेंज से आने वाले नशे की रोकथाम के लिए भी कड़े कदम उठाने के लिए कहा है। डीजीपी ने बैठक में मौजूद सभी आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जोन में अपराध को जड़ से खत्म करने का प्रयास करें। इसके अलावा उन्होंने कहा नशे की जड़ पर प्रहार किया जाए ताकि युवा पीढ़ी को बचाया जा सके।

वहीँ इस मौके पर जालंधर के पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह, आईजीपी जालंधर रेंज गुरिंदर सिंह ढिल्लों, आईजीपी मोहनीष चावला, अमृतसर के पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी गुरदासपुर नानक सिंह, एसएसपी पठानकोट सुरेंद्र लांबा ,एसएसपी जालंधर देहाती सतिंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 


Leave a Reply