Latest news
जालंधर हाइट्स की 14वीं मंजिल से 24 वर्षीय युवती ने कूदकर दी जान जालंधर कोर्ट में पेशी के लिए आए दो गैंगस्टरो ने छत से लगाई छलांग पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के घर पर फायरिंग दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर पलटी, दो दोस्तों की मौत जालंधर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने के बाद किया गिरफ्तार जालंधर में घर के बाहर खड़ी कार को चोरी करने की कोशिश नाकाम , शोर मचाने पर भागे चोर दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन

जालंधर में भगवान महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा को लेकर बंद रहेंगे ये रास्ते

These roads of Jalandhar will remain closed on Republic Day, Route Plan released

जालंधर : भगवान महर्षि वाल्मीकि के प्रकाशोत्सव के संबंध में कल जालंधर में विशाल शोभायात्रा निकाली जा रही है, जिसके चलते शहर के कुछ रास्ते बंद रहेंगे।प्राप्त जानकारी के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला से शुरू होकर भगवान महर्षि वाल्मीकि चौक, लव कुश चौंक, भगत सिंह चौक, पंजपीर चौंक, खिंगरा गेट, अड्डा होशियारपुर, अड्डा टांडा, माई हीरा गेट, शीतला मंदिर, भगवान वाल्मीकि गेट, पटेल चौक, सब्जी मंडी चौक, बस्ती अड्डा से होते हुए प्राचीन मंदिर अली मोहल्ला में समाप्त होगी। शोभायात्रा के दौरान भगत नामदेव चौक से बी.एम.सी. चौक की तरफ जाने वाला रास्ता भी प्रभावित रहेगा, अतः इस तरफ जाने वाले वाहन चालक भी पुलिस द्वारा जारी डायवर्शन रूट को अपनाएं। शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक कमिश्नरेट जालंधर द्वारा समय सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट की गई है।  

ट्रैफिक डायवर्ट किए गए प्वाइंट
नकोदर चौक, स्काईलार्क चौक, परिंदा चौंक नजदीक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,  पी.एन.बी. चौक, जी.पी.ओ. (प्रेस कल्ब) चौक, श्री नामदेव चौक, शास्त्री चौक,  प्रताप बाग, हैनरी पैट्रोल पंप, भगत सिंह चौक, अड्डा होशियारपुर वन-वे, इकहरी पुल्ली के सामने, होशियारपुर रेलने फाटक, टांडा चौक, टांडा रेलवे फाटक, टी-प्वाइंट गोपाल नगर, पुरानी सब्जी मंडी चौक, महालक्षमी नारायण मंदिर नजदीक पुरानी जेल , पटेल चौक, बस्ती अड्डा चौक, टी-प्वाइंट शक्ति नगर, फुटबाल चौक आदि। वाहन चालकों व पब्लिक को अपील की जाती है कि शोभायात्रा वाले दिन उक्त निर्धारित रूट का इस्तेमाल करने की बजाए डायवर्ट किए रूट का इस्तेमाल किया जाए ताकि ट्रैफिक जाम से बचा जा सके। 

अगर किसी ने ट्रैफिक संबंधी कोई जानकारी लेनी हो तो वह इस नंबर 0181-2227296 पर संपर्क कर सकते है।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *