Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में लॉ कॉलेज में छात्र ने अपनी क्लासमेट को मारी गोली , फिर खुद को उड़ाया

पंजाब में लॉ कॉलेज में छात्र ने अपनी क्लासमेट को मारी गोली , फिर खुद को उड़ाया

पंजाब : पंजाब के तनरतारन स्थित लॉ कॉलेज से बड़ी घटना की खबर है। जहां युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को भी शूट कर लिया। तरनतारन के गांव उसमां स्थित माई भागो लॉ कॉलेज में एक दिन पहले सोमवार को लॉ के छात्र प्रिंसराज सिंह ने अपनी क्लासमेट संदीप कौर (22) की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके तीन सेकंड के भीतर ही उसने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों की वहीं मौत हो गई। कॉलेज में दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की ने फ्रेंडशिप से इनकार किया तो प्रिंसराज ने पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम दिया। घर से बैग में पिस्तौल रखकर कॉलेज पहुंचा और वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का है। लड़का कई बार संदीप कौर को प्रपोज कर चुका था और दोस्ती के लिए दबाव डालता था। संदीप कौर की मां हरजिंदर कौर ने बताया कि उनके पति की मौत हो चुकी है। संदीप कौर लॉ की पढ़ाई करके जज बनना चाहती थी।


Leave a Reply