Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing मासूम दिलरोज के घर पहुंचीं पंजाब चाइल्ड एवं वूमन कमिशन चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी, परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की
Punjab Child and Women Commission chairperson Manisha Gulati reached Dilroj's house

मासूम दिलरोज के घर पहुंचीं पंजाब चाइल्ड एवं वूमन कमिशन चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी, परिवार के साथ संवेदना व्यक्त की

लुधियाना : पंजाब चाइल्ड एवं वूमन कमिशन चेयरपर्सन ढाई साल की मासूम दिलरोज के घर पहुंचीं। यहाँ उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा है कि किसी सूरत में हत्यारिन महिला को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा वह खुद आरोपी को सजा दिलाने के लिए भरसक प्रयत्न करेंगी। बता दे कि लुधियाना में हेड कॉन्स्टेबल हरप्रीत सिंह के परिवार का पड़ोसी महिला नीलम से विवाद था। वहीँ इस विवाद की रंजिश में महिला ने हरप्रीत की ढाई साल की बेटी दिलरोज को अगवा कर उसकी हत्या कर दी।

वहीँ मनीषा गुलाटी घर में दिलरोज की बेसुध मां के पास बैठीं और उनके साथ दुख सांझा किया। यहाँ वे बच्ची दिलरोज की फोटो देखकर खुद भी भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यह घिनौना अपराध है। आपको बता दे कि पुलिस के गिरफ्तार करने के बाद आरोपी महिला नीलम ने बताया कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच देकर स्कूटी पर बैठा ले गई थी। फिर इसके बाद उसका गला घोंटकर जिंदा ही मिट्टी में दबा दिया था। वहीँ इलाके में लगे CCTV की फुटेज से वारदात का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर बच्ची का शव बरामद किया था।

इस वारदात की खबर से हर किसी की ऑंखें नम हो उठी , इलाके में शोक की लहर फ़ैल गई। हर कोई स्तब्ध रह गया था कि कैसे कोई महिला ऐसा घिनौना काम कर सकती है। इस वारदात के बाद दिलरोज के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और उनका रो रो कर बुरा हाल है।

 


Leave a Reply