Latest news
मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान

India Living News

Hot News
You are currently viewing भगवंत मान और केजरीवाल ने श्री हरमंदिर साहिब, राम तीरथ मंदिर, दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद
Bhagwant Mann and Kejriwal took blessings by bowing at Sri Harmandir Sahib, Ram Tirath Mandir, Durgiana Temple

भगवंत मान और केजरीवाल ने श्री हरमंदिर साहिब, राम तीरथ मंदिर, दुर्गियाना मंदिर में नतमस्तक होकर लिया आशीर्वाद

जलियांवाला बाग में अर्पित की शाहीदों को पुष्पांजलि

अमृतसर : आम आदमी पार्टी (आप) को पंजाब में मिले बड़े फतवे के लिए मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुरु की नगरी अमृतसर पहुंचे। दोनों नेताओं सहित पार्टी के पूरे नेतृत्व ने श्री हरमंदिर साहिब, राम तीरथ मंदिर और दुर्गियाना मंदिर में मत्था टेका और पंजाब सहित दुनिया की समृद्धि, शांति और सांप्रदायिक सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

रविवार की सुबह अमृतसर पहुंचकर आप नेता भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की प्रचंड जीत और पंजाब को फिर से समृद्ध राज्य बनाने के लिए गुरु घर को धन्यवाद दिया। स्वर्ण मंदिर में आप नेताओं ने पंजाब, पंजाबियत और पूरी मानवता की प्रगति, समृद्धि, प्रेम, भाईचारे और सद्भाव और पंजाब की बहुआयामी समृद्धि को मजबूत करने के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को प्रबंधकों ने सम्मानित किया।

इसी तरह, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने प्रसिद्ध दुर्गियाना मंदिर और राम तीरथ मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को दुर्गियाना मंदिर और राम तीरथ मंदिर के प्रबंधकों ने सम्मानित किया।

इसके बाद भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल जलियांवाला बाग पहुंचे यहाँ उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मारक पर फूल चढ़ाकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की । जलियांवाला बाग में आप नेताओं ने शहीदों के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया।

 


Leave a Reply