नई दिल्ली : भारत में गुरुवार को ओमिक्रोन वैरिएंट के 14 नए मामले सामने आने की खबर है । मिली जानकारी अनुसार कर्नाटक में पांच , तेलंगाना और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चार-चार नए मामले सामने आए जबकि गुजरात के मेहसाणा जिले की वीजापुर तहसील के एक गांव में एक 41 वर्षीय महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता ओमिक्रोन से संक्रमित पाई गई। वहीँ इसके बाद देश में ओमिक्रोन के संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 83 हो गया है। वहीँ स्थिति की गंभीरता को समझते हुए केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। वहीँ केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने गुरुवार को देश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की।