Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing डायमंड कारोबारी ने होटल में 14 वर्षीय लड़की से बनाया शारीरिक संबंध, कुछ ही देर में हार्टअटैक से हो गई मौत

डायमंड कारोबारी ने होटल में 14 वर्षीय लड़की से बनाया शारीरिक संबंध, कुछ ही देर में हार्टअटैक से हो गई मौत

मुंबई : मुंबई से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी अनुसार मुंबई के ग्रांट रोड इलाके के एक होटल में एक नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद 41 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीँ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फ़िलहाल व्यक्ति की मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उसने होटल में पीड़िता का यौन उत्पीड़न करने से पहले कोई गोलियां खाई थी, जिसके कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है मृतक एक हीरा कंपनी का प्रबंधक था, उस पर 14 वर्षीय लड़की की मां की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत दुष्कर्म और अन्य अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वह लड़की को गुजरात से अपने साथ लाया था। घटना शनिवार को हुई। होटल के कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने पर नाबालिक लड़की की मां मुंबई आई। उसने बताया कि वह व्यक्ति झूठे वादे के साथ बच्चे को बहला-फुसलाकर मुंबई ले आया था। 2 नवंबर की शाम में संजय पीड़ित लड़की को घुमाने के बहाने मुंबई के ग्रांट रोड इलाके में स्थित होटल ले गया। जहां उसने अपना और लड़की का फर्जी आधार कार्ड होटल स्टाफ को दिया।


Leave a Reply