Latest news
Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल... मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या

India Living News

Hot News
You are currently viewing दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 1.3 करोड़ का सोना

दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने जब्त किया 1.3 करोड़ का सोना

नयी दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) से कस्टम विभाग के अधिकारियों ने 1.3 करोड़ रुपये का सोना जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 24 फरवरी को एक यात्री कुवैत से जेद्दा जाने वाली फ्लाइट नंबर KU-383 से दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचा। कस्टम अधिकारियों ने जब उसकी जांच की, तो वह हैरान रह गए। यात्री ने अंडरवियर में सोना छिपा रखा था, जिसे रासायनिक पेस्ट के रूप में लाया गया था।

यात्री के पास सफेद चिपकने वाली टेप में लिपटे पेस्ट के रूप में सोना था।इसके अलावा, उसके सामान और एक जोड़ी मोजे में भी सोना छिपा हुआ था।
सोने का वजन 1.585 ग्राम था और इसकी कीमत 13,04,6056 रुपये बताई गई है।यात्री ने कस्टम अधिकारियों को बताया कि उसने जेद्दा से यह सोने का पेस्ट खरीदा था। फिलहाल, अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

इससे पहले भी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एक और शख्स पकड़ा गया था, जो अजीब तरीके से लाखों का सोना छिपाकर ला रहा था। एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की टीम ने गोल्डन खजूर में सोना छिपाकर ला रहे शख्स को गिरफ्तार किया था। उसके पास से 172 ग्राम सोना जब्त किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि यात्री जेद्दा से ही भारत लौटा था।

कस्टम के मुताबिक स्पॉट प्रोफाइलिंग के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों ने 26 फरवरी को ग्रीन चैनल से बाहर निकलते समय फ्लाइट नंबर SV-756 से उतरे भारतीय यात्री की तलाशी ली थी। 56 साल के यात्री के बैगेज के एक्स-रे स्कैन के दौरान कुछ संदिग्ध दिखा। इसके साथ ही जब यात्री डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) से गुजरा तो एक तेज बीप की आवाज सुनाई दी। इसके बाद उसकी जांच शुरू हुई। जांच में पता चला कि गोल्डन खजूर के अंदर पीले रंग के टुकड़े भरे गए थे, ताकि किसी को शक न हो, लेकिन अधिकारियों ने उसे दबोच लिया। जांच में ये टुकड़े सोने के निकले। इस सोने की कीमत 14 लाख से अधिक बताई जा रही है।


Leave a Reply