Latest news
जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स डे ‘ का आयोजन
'Mother's Day' organized at Shiv Jyoti Public School

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में ‘मदर्स डे ‘ का आयोजन

जालंधर (अनुराग ) :
● शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के प्रांगण में प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू नैय्यर जी के कुशल नेतृत्त्व में ‘जागृति सदन’ के इंचार्ज श्रीमती नीता व श्रीमान परमिंदर वसरन के मार्गदर्शन में ‘मदर्स डे’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुस्कान (कक्षा आठवीं-ए) ने संक्षिप्त भाषण देखकर माँ की ममता का महत्त्व बताया। हयान (कक्षा पहली-ए) व आराध्या (कक्षा पाँचवी-ए) ने अपनी कविताओं के माध्यम से मातृशक्ति का हार्दिक आभार प्रकट किया। कृष्णा खन्ना, जसकीरत, तमन्ना राणा और कोमल ने माँ की महिमा को एक गीत के माध्यम से प्रकट किया।

● उप-प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली
जी ने इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रयासों की प्रशंसा की तथा ‘न मातुः परदैवतम्’ श्लोक के माध्यम से विद्यार्थियों को बताया कि ‘माँ से बढ़कर कोई देव नहीं है’। उन्होंने मातृ शक्ति को शत-शत नमन किया गया।

●श्रीमती कृष्णा ज्योति (चेयरपर्सन ),डॉ. विदुर ज्योति( चेयरमैन ट्रस्ट),डॉ. सुविक्रम ज्योति(मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट),श्रीमती नीरु नैय्यर(प्रधानाचार्या) तथा श्रीमती प्रवीण सैली(उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों,मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा की तथा जीवन में संस्कार और विचार देने वालीं विश्व की समस्त माताओं को ‘मातृ दिवस’ की शुभकामनाएँ दीं।

 


Leave a Reply