Latest news
27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में किसानों ने BJP ऑफिस का घेराव कर किया प्रदर्शन , पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे जाने से रोका
In Jalandhar, farmers protested by gheraoing BJP office, police barricaded them and prevented them from going ahead

जालंधर में किसानों ने BJP ऑफिस का घेराव कर किया प्रदर्शन , पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आगे जाने से रोका

जालंधर : हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने आज जालंधर में BJP के ऑफिस का घेराव किया। इस दौरान यहाँ बैरिकेडिंग कर भारी तादार में पुलिस फोर्स तैनात रही। किसानों ने हरियाणा सरकार पर लाठीचार्ज कर अमानवीय अत्याचार का आरोप लगा यहाँ हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। भाजपा का आफिस यहां स्थित शीतला माता मंदिर के अंदर बना है, यहाँ आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी के चलते भारी संख्या में श्रद्धालू भी आ-जा रहे थे। वहीँ इसे देखते हुए किसानों ने अपना प्रदर्शन जल्दी खत्म कर दिया।

यहाँ किसान नेता कुलविंदर सिंह मशियाणा ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज कर हिटलरशाही जैसा रवैया अपनाया है। उन्होंने ने कहा किसानों पर हुए इस अमानवीय अत्याचार को वे कतई बर्दाश्त नहीं कर सकते। आज जब वो प्रदर्शन करने आए तो उन्हें पता चला कि आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। तो इसलिए इस वजह से उन्होंने यहाँ अपना प्रदर्शन जल्दी खत्म कर दिया।

उन्होंने ने कहा किसान संगठन किसी भी धर्म या उनके त्योहारों के खिलाफ नहीं हैं। और कहा हमारी लड़ाई भाजपा से है, जो आगे भी जारी रहेगी। इसके अलावा मशियाणा ने कहा कि अगर तीनों कृषि सुधार कानून वापस न लिए और किसानों पर और अत्याचार किया गया तो वो भाजपा के आफिस के बाहर पक्के धरने लगा देंगे।

 


Leave a Reply