Latest news
पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम फगवाड़ा में लवली यूनिवर्सिटी के पास जालंधर के RTI एक्टिविस्ट सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या पंजाब में मौसम ने ली करवट , इन जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट पंजाब में निकाय चुनाव के परिणामों में AAP पार्टी का शानदार प्रदर्शन, जानें कांग्रेस-अकाली-भाजपा का ह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing ढिल्लों-ब्रदर्स सुसाइड केस में SHO नवदीप समेत 3 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज़ , एक का शव मिला
Case filed against 3 police personnel including SHO Navdeep in Dhillon-Brothers suicide case, one's body found

ढिल्लों-ब्रदर्स सुसाइड केस में SHO नवदीप समेत 3 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज़ , एक का शव मिला

जालंधर : खबर है कि जालंधर के थाना नंबर 1 में टॉर्चर और अपमानित किए जाने के बाद ढिल्लों ब्रदर्स मानवजीत और जश्नदीप ने गोइंदवाल साहिब में पुल से ब्यास में छलांग लगा दी थी। मिली जानकारी अनुसार जश्नदीप की डेड बॉडी मिल गई है और उसकी पहचान भी हो गई है। वहीँ परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 1 के तत्कालीन प्रभारी नवदीप सिंह, महिला कॉन्स्टेबल जगजीत कौर और मुंशी बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।तीनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के लिए आईपीसी की धारा 306 और थाने में धमकाने के लिए धारा 506 और पुलिस रुल 34 के तहत केस दर्ज किया गया है।

ये था मामला

जालंधर पुलिस डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ नवदीप सिंह के पास परमिंदर कौर का फैमिली विवाद का मामला था। मानवदीप सिंह निवासी मोहल्ला अगवाड कंबोआ धर्मकोट जिला मोगा हाल निवासी जालंधर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि दोस्त की बहन परमिंदर कौर का पति गुरमीत सिंह और उसके परिवार के साथ विवाद है। 16 अगस्त को थाने में दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

इस दौरान लड़के पक्ष ने बेटी परमिंदर कौर और मानवजीत के साथ दुर्व्यवहार किया। पुलिस कर्मियों ने भी थाने से बाहर निकाल दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति मानवजीत को एसएचओ नवदीप सिंह के पास ले गया। कुछ मिनट बाद अंदर से चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। हमारे सामने ही मानवजीत को थप्पड़ मारे। उसकी पगड़ी तक उतर दी गई।

इसके बाद पुलिस ने रात करीब 8 बजे मानवजीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ हल्ला करने का केस दर्ज कर हिरासत में ले लिया। अगले दिन शाम को मानवजीत को जमानत मिल गई। इसके अगले दिन मानवजीत का छोटा भाई जशनदीप सुबह बिना बताए घर से निकल गया।

शाम को फोन कर कहा कि थानेदार नवदीप द्वारा की गई बेइज्जती के कारण दरिया में कूदकर जान दे रहा है। जशनदीप को समझाने गोइंदवाल साहिब में पहुंचे, लेकिन उसने छलांग लगा दी और उसके बाद मानवजीत ने भी छलांग लगा दी।


Leave a Reply