पठानकोट : खबर है कि पंजाब के पठानकोट के रेलवे स्टेशन पर आप वालंटियरों द्वारा सांसद सन्नी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा- गुमशुदा की तलाश, सन्नी देओल (सांसद गुरदासपुर)। वहीँ आप वालंटियरों ने रोष जताते हुए कहा कि जनता ने सनी देओल को क्षेत्र की समस्याओं का हल करने के लिए जिताया था। लेकिन, जीतने के बाद वह अपने कामों में ही व्यस्त हो गए हैं। जिससे संसदीय हलका लगातार पिछड़ता जा रहा है जिस पर उनका कोई ध्यान नहीं है।
वहीँ स्थानीय युवाओं ने कहा कि सांसद बनने के बाद वे कभी गुरदासपुर नहीं आए। उन्होंने कहा वे खुद को पंजाब का बेटा कहते हैं लेकिन उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं किया है, फंड आवंटित नहीं किए हैं। यहां केंद्र सरकार की कोई योजना नहीं लाए हैं। अगर वे काम नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।