Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे

पंजाब में 5 दिन लगेंगे बिजली के Cut : पढ़े जानकारी किन जिलों में बिजली कट लगेंगे

पंजाब : पंजाब में आने वाले दिनों में लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब की बिजली वितरण कंपनी Punjab State Power Corporation Limited (पावरकॉम) ने 21 अप्रैल से 26 अप्रैल तक कई जिलों में लंबे समय तक बिजली कट लगाने का ऐलान किया है। जानकारी अनुसार यह शेड्यूल पावर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम के सुधार और तकनीकी अपग्रेडेशन के तहत जारी किया गया है। हालांकि भीषण गर्मी के बीच यह फैसला आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।

पावरकॉम के अनुसार राज्य के कई शहरों में रोजाना 4 से 10 घंटे तक बिजली बाधित रहेगी। सबसे अधिक असर औद्योगिक शहर Ludhiana में देखने को मिलेगा, जहां कई इलाकों में पूरे दिन बिजली गुल रहने की संभावना है। इसके अलावाजालंधर, अमृतसर, पटियाला, बठिंडा और मोहाली के कई क्षेत्रों में भी नियमित और लंबे पावर कट लगाए जाएंगे।

21 अप्रैल से शुरू हुआ कटौती शेड्यूल

पावरकॉम के शेड्यूल के अनुसार पहले दिन यानी 21 अप्रैल को मोहाली, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर, पटियाला और बठिंडा के कई इलाकों में बिजली कट लगाए गए।

मोहाली: कई सेक्टर और गांवों में सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद रही
लुधियाना: कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कट
जालंधर: कई कॉलोनियों में 4 घंटे तक बिजली बाधित
अमृतसर: कंपनी बाग और आसपास के क्षेत्रों में 2 से 4 घंटे का कट
पटियाला: दोपहर से शाम तक कई इलाकों में बिजली बंद
बठिंडा: सुबह 9 से दोपहर तक कई क्षेत्रों में सप्लाई बाधित

अगले दिनों में और बढ़ेगा असर

22 अप्रैल से 26 अप्रैल तक जारी शेड्यूल के अनुसार कई जिलों में लगातार अलग-अलग समय पर बिजली कट लगाए जाएंगे।
लुधियाना के औद्योगिक क्षेत्रों, जालंधर के रिहायशी इलाकों, पटियाला के शहरी हिस्सों और मोहाली के नए विकसित सेक्टरों में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। कई क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक भी बिजली बाधित रहने की संभावना है।

बिजली संकट के पीछे क्या वजह?

पावरकॉम के अनुसार इस समय राज्य में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी है।


Leave a Reply