Latest news
PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता... जालंधर में दर्दनाक हादसा : बस की चपेट में आने से Delivery Boy की मौत सुखबीर बादल पर हमले के बाद अमृतसर में पूर्व जत्थेदार रघबीर सिंह के घर के बाहर फायरिंग पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया...

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब की भगवंत मान सरकार आई बैकफुट पर , SC/BC कैटेगिरी को भी 600 यूनिट से ज्यादा पर देना होगा पूरा बिल
Bhagwant Mann government of Punjab came on back foot, SC / BC category will also have to pay full bill for more than 600 units

पंजाब की भगवंत मान सरकार आई बैकफुट पर , SC/BC कैटेगिरी को भी 600 यूनिट से ज्यादा पर देना होगा पूरा बिल


चंडीगढ़ : जानकारी सामने आ रही है कि पंजाब में मुफ्त बिजली स्कीम को लेकर अब CM भगवंत मान की अगुवाई वाली AAP सरकार बैकफुट पर आ गई है। प्राप्त जानकारी मुताबिक अब SC, BC और फ्रीडम फाइटर कैटेगरी को भी 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल देना होगा। पहले इन्हें 600 से ज्यादा यानी सिर्फ अतिरिक्त यूनिट का ही बिल भरना था।

आपको बता दे कि असल में पंजाब सरकार की मुफ्त बिजली स्कीम को लेकर जनरल कैटेगरी की तरफ से बड़ा विरोध किया जा रहा था। वहीँ अब पंजाब के बिजली मंत्री ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है। एक किलोवाट तक के कनेक्शन वाले घरों को 600 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा इनकम टैक्स के दायरे में आने वाले उपभोक्ताओं को भी 600 यूनिट से ज्यादा होने पर पूरा बिल चुकाना होगा।

इस बात पर था विवाद

आप पार्टी की सरकार ने एक जुलाई से पंजाब के हर घर को 600 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है। CM भगवंत मान ने कहा कि 2 महीने में अगर SC, BC, फ्रीडम फाइटर और बीपीएल परिवारों का बिल 600 यूनिट से ज्यादा बिल आया तो उन्हें सिर्फ ज्यादा यूनिट का बिल देना होगा। 600 यूनिट उन्हें हर हाल में माफ होंगी।

जबकि जनरल कैटेगरी के उपभोक्ताओं को 600 से एक भी यूनिट ज्यादा होने पर पूरा बिल चुकाना होगा। इसी बात से जनरल कैटेगरी में रोष पैदा हो गया था। उनका कहना था कि आम आदमी पार्टी को चुनाव में सबने वोट दिया लेकिन यहां जनरल कैटेगरी के साथ भेदभाव किया गया। विपक्षी पार्टियां भी इसे मुद्दा बना रहीं थी। उनका कहना था कि सरकार को सभी वर्गों को एक नजरिए से देखना चाहिए।

 


Leave a Reply