पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व सिनियर डिप्टी मेयर सुरिंद्र कौर, पार्षद तरविंद्र सोई तथा अन्य ने किया शोक व्यक्त
स्व. मधु बाला को नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
जालंधर/ स्वर्गीय स्व. मधु बाला जी ( पत्नी: केवल कृष्ण- मुख्य संपादक, सक्षम पंजाब- न्यूज़ पेपर), की रस्म किरया व श्रद्धांजलि सभा आज श्री गुरु रविदास मंदिर, बस्ती गुजां-बस्ती नौ में भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक पाठ एवं कीर्तन से हुई, जिसमें संत-महात्माओं/ग्रंथी साहिब द्वारा प्रभु भक्ति और जीवन की नश्वरता पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव नेक कर्मों के मार्ग पर चलते हुए मानवता की सेवा करनी चाहिए, यही सच्ची श्रद्धांजलि होती है। उपस्थित संगत ने भी भक्ति-भाव से पाठ एवं अरदास में भाग लिया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर वक्ताओं ने स्वर्गीय मधु बाला जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे अत्यंत मिलनसार, धर्मपरायण और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता।
इस अवसर पर पंडित प्रमोद कुमार तिवारी तथा पंडित ब्रिज किशोर तिवारी ने गरुड़ पुराण के पाठ को विश्राम दिया वहीं संत सतीश सांई जी ने बताया कि
इस शौक सभा में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पूर्व सांसद सुशील रिंकू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर एवं आप नेता कमलजीत सिंह भाटिया, पूर्व डिप्टी मेयर बीबी सुरिंदर कौर, पार्षद राजीव ढींगरा, पार्षद तरविंदर सोई, गुरदेव सिंह गोल्डी भाटिया, राणा हिमाचली (पीटीसी न्यूज़), धर्मिंदर सोंधी (डीएमए एसोसिएशन), योगेश कत्याल (मेट्रो न्यूज़), भारत भूषण (आप नेता), परमप्रीत सिंह विट्टी (आगाज़ एनजीओ), चमन लाल सभरवाल, मास्टर मुनी लाल, मनोहर लाल भगत, अमित तनेजा (बीजेपी), वरुण रुजम, गणेश भगत, राहुल बाहरी, जोगिंदर अरोड़ा, लकी मल्होत्रा (प्रधान, पंचवटी मंदिर, धर्मशाला, गौशाला), दविंदर साहनी, दविंदर अरोड़ा, अरुण जी, आबिद हुसैन सलमानी, हेमंत थापर, अवतार विरदी, राकेश शांति दूत (मेट्रो एनकाउंटर), कमल देव जोशी (न्यूज़ 24 सेवन), प्रदीप कुमार (मेहर चंद कॉलेज), प्रदीप खुल्लर (बीजेपी), सुभाष गोरिया (आप नेता), तरसेम थापा, डॉ. एस.पी. डालिया ,प्रेसिडेंट, नीमा एसोसिएशन), हरीश शर्मा, हर्ष, नितिन कौड़ा, अश्विनी जंगराल (सीनियर कांग्रेस नेता),गोरव जौडा, सागर लंबरदार, सुभाष गोरिया, संदीप लक्की रहेजा,तरसेम थापा, सतीश कुमार, फ्रेंड्स वैलफेयर सोसाइटी अड्डा बस्ती गुजां,विमल कुमार, रिक्की उपल्ल, दविंदर अरोड़ा,हरीश वालिया, हैं मंदिर कमेटी के प्रधान अरुण कुमार सिंदरा,महासचिव अजय डोगरा, कोषाध्यक्ष जतिंदर कुमार, भाजपा महासचिव अश्वनी अटवाल, सुखविंदर सिंह, अवतार विरदी, रमेश विज,डा रमेश कंबोज, अरुण अग्रवाल,प्रभात कंबोज,शिव अरोड़ा,प्रदीप अत्रि, मोहिंदर पाल,रामेश विज, ब्रह्म स्वरूप लुधरा, भीमसेन मेंहदीरत्ता, अमरदीप कुंद्रा,कमल रिखी, प्रवीण रविदासिया, प्रवीण भारती,अजय वर्मा, कमलेश चड्ढा, पिंकी कत्याल सहित कई गणमान्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।











