Latest news
स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप जालंधर में दर्दनाक हादसा : तेज़ रफ़्तार स्विफ्ट कार कैंटर से भिड़ी, तीन युवकों की मौत अमृतसर के CP गुरप्रीत भुल्लर का तबादला, जानें किस अधिकारी को मिली जिम्मेदारी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने वापस लिया तलाक केस

India Living News

Hot News
You are currently viewing स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में

पंजाब : एक दुखद घटना सामने आयी है। जानकारी अनुसार जिला गुरदासपुर के गांव महमदपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में उस समय बड़ी घटना घटी जब एक महिला टीचर पर उसके भतीजे ने ड्यूटी के दौरान स्कूल में घुसकर तेजाब से हमला कर दिया। वहीं जब उक्त युवक ने अपनी मामी पर तेजाब फेंका तो उस तेजाब हमले में न सिर्फ टीचर लखविंदर कौर बुरी तरह घायल हो गई, बल्कि क्लास में मौजूद दो छोटे बच्चे भी इस तेजाब हमले का शिकार हो गए।

मिली जानकारी अनुसार लखविंदर कौर रोजाना की तरह ड्यूटी पर अपनी क्लासरूम में छोटे बच्चों को पढ़ा रही थी कि अचानक एक युवक स्कूल की क्लासरूम में घुस आया और लखविंदर कौर पर तेजाब फेंककर भाग गया। लखविंदर कौर बुरी तरह झुलस गई, जबकि टीचर के करीबी दो बच्चों पर भी हमला किया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लखविंदर कौर को इलाज के लिए बटाला अस्पताल भेजा गया और पुलिस को भी सूचित किया गया।

इस बीच बटाला डिस्ट्रिक्ट पुलिस के DSP हरीश बहल ने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उनकी पुलिस पार्टी ने मौके पर जाकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटना के कुछ ही देर में एसिड से हमला करने वाले युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चला है, लेकिन यह बात जरूर सामने आई है कि आरोपी युवक नशे का आदी है।


Leave a Reply