Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की ‘नो एंट्री’

नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की ‘नो एंट्री’

नेशनल न्यूज़ : नेपाल सरकार के नए आर्थिक प्रतिबंधों का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी दिखने लगा है। वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बराज के 36 नंबर फाटक पर नेपाली प्रशासन की ओर से एक पोस्टर चस्पा कर कई वस्तुओं को भारत से नेपाल ले जाने पर रोक लगा दी गई है।

सीमा पर पोस्टर चस्पा
सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल द्वारा लगाए गए इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि डालडा, पेय पदार्थ, मांस, मछली, दवा, अचार समेत कई दैनिक उपयोग की वस्तुओं को भारत से खरीदकर नेपाल ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके साथ ही सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स नागरिकों को इस नियम की जानकारी देते हुए सख्ती से पालन करा रही है।

100 रुपये से अधिक की खरीद पर शुल्क
नेपाल सरकार के नए फैसले के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों के लोग अब भारतीय बाजारों से 100 रुपये से अधिक की खरीदारी बिना शुल्क नहीं कर सकेंगे। तय सीमा से ज्यादा खरीदारी करने पर उन्हें कस्टम ड्यूटी देनी होगी।

भारतीय बाजारों में घटे ग्राहक
इन नए नियमों का असर सीमावर्ती भारतीय बाजारों पर भी पड़ा है। वाल्मीकिनगर और आसपास के बाजारों में नेपाली ग्राहकों की संख्या में भारी कमी आई है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है।

दुकानदारों में चिंता
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पहले नेपाल के लोग रोजमर्रा के सामान की खरीदारी के लिए भारतीय बाजारों में आते थे, लेकिन अब सख्ती के कारण उनकी आवाजाही कम हो गई है। इससे बाजारों की रौनक फीकी पड़ गई है और व्यापारियों की आय पर असर पड़ रहा है।

नेपाल के इस फैसले का असर न केवल भारतीय बाजारों पर बल्कि नेपाल के तराई क्षेत्र में रहने वाले लोगों के जीवन पर भी पड़ने लगा है। जरूरी सामानों की उपलब्धता और खरीदारी दोनों प्रभावित हो रही है।


Leave a Reply