Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग , लगातार सिलेंडर हो रहे ब्लास्ट, छत भी गिरी
Massive fire in chemical factory in Jalandhar, continuous cylinder blasts, roof also collapsed

जालंधर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग , लगातार सिलेंडर हो रहे ब्लास्ट, छत भी गिरी

जालंधर : मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। जिसके बाद अंदर लगातार केमिकल के सिलेंडर फट रहे हैं और फैक्ट्री की छत भी गिर गई है। यह देख फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों और आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। फैक्ट्री के अंदर केमिकल से भरा एक टैंक भी होने की बात कही जा रही है। जिसकी वजह से खतरा काफी बढ़ चुका है।

आग लगने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंच गई है लेकिन लगातार धमाकों की वजह से अभी आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो सका है। फिलहाल धमाके थमने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर मालिकों के बयान दर्ज कर रही है। फैक्ट्री के अंदर कितना केमिकल, ड्रम व सिलेंडर हैं, इसके बारे में पता किया जा रहा है।

 

 

source link


Leave a Reply