Latest news
पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़

India Living News

Hot News
You are currently viewing मनदीप सैनी ने वार्ड नंबर 69 से नगर निगम चुनाव लड़ने का किया एलान

मनदीप सैनी ने वार्ड नंबर 69 से नगर निगम चुनाव लड़ने का किया एलान

जालंधर : जैसे-जैसे नगर निगम चुनाव पास आ रहे हैं, वैसे-वैसे सभी वार्डों में दावेदार अपनी दावेदारी मजबूत करने के हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
ऐसे में प्रसिद्ध समाज सेवक मनदीप सैनी ने वार्ड नंबर 69 से आजाद उम्मीदवार के तौर पर नगर निगम चुनाव लड़ने का एलान कर वार्ड की राजनीति गर्म कर दी है । सामाजिक, धार्मिक गतिविधियों के साथ ही महानगर जालंधर की राजनीतिक गतिविधियों में भी अपनी अलग ही पहचान बना चुके मनदीप सैनी अपने सहज और सरल स्वभाव के कारण वार्ड नंबर 69 की जनता के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। उन्होंने मेहनत, जनसेवा और समाज निर्माण में लगातार प्रयासरत रहते हुए अपने वार्ड में भी एक जनसेवक के तौर भी मुकाम हासिल किया है। श्री सैनी के तेजी से बढ़ते कद ने न केवल उनके राजनीतिक विरोधियों को हैरान कर दिया है, बल्कि उनके कद ने वार्ड में ऊंची छलांग लगाने की क्षमता को भी पंख दिए हैं। वार्ड की राजनीति पर नजर रखने वालों का भी मानना है कि श्री सैनी में इतनी क्षमता और राजनीतिक कौशल है कि वे पार्षद की जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं और वार्ड के विकास में चार चाँद लगा सकते हैं । वार्ड के मतदाताओं का भी यह मानना है कि अगर मनदीप सैनी नगर निगम चुनाव लड़ते हैं तो वे बहुत ही आसानी से यह सीट निकाल सकते हैं।


Leave a Reply