Latest news
दर्दनाक हादसा : मनाली से लौट रहे युवक की मौत, ट्रक में घुसी बाइक डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान पर प्रदर्शन : जालंधर में बंद का दिखा पूरा असर 10 सितम्बर को जालंधर बंद का ऐलान ! स्कूल-कॉलेज खुले रहेंगे या छुट्टी? पढ़ें खबर पंजाब सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन , CM आवास कूच पर पुलिस ने चलाया वाॅटर कैनन मलेशिया में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त , मेडिकल स्टाफ समेत 5 लोग थे सवार वाहन चालक ध्यान दे : जालंधर ट्रैफिक पुलिस अब बॉडी कैमरे से होगी लैस एयर शो के दौरान यूनानी वायुसेना का फाइटर जेट क्रैश राइस शैलर की दीवार गिरने से दबी महिला की हुई मौत बठिंडा में एक गांव में एक ही दिन में हार्ट अटैक से चार लोगों की मौत जालंधर के बस्ती बावा खेल इलाके में गद्दा फैक्ट्री में लगी भयानक आग , आग की लपटें आसपास के घरों तक पह...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बैंक में कैश लोड करने आए गनमैन की बंदूक से अचानक चली गोली, गनीमत रही कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ
The gunman who came to load cash in the bank in Jalandhar suddenly fired from the gun, fortunately there was no loss of life

जालंधर में बैंक में कैश लोड करने आए गनमैन की बंदूक से अचानक चली गोली, गनीमत रही कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ

जालंधर : शहर के संविधान चौक के पास बुधवार सुबह दस बजे के करीब केनरा बैंक के बाहर कैश लेने आए एक गनमैन की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। गोली सीधा बैंक की दीवार में जाकर धंस गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची थाना डिवीजन नंबर छह की पुलिस ने मौके से एक गोली का खोल बरामद किया है। थाना प्रभारी सुरजीत सिंह का कहना है कि सुबह करीब सवा दस बजे उन्हें सूचना मिली थी कि संविधान चौक के पास स्थित केनरा बैंक में गोली चली है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि अमृतसर निवासी गनमैन गुरमीत सिंह अपनी वैन के साथ कैश लेने बैंक पहुंचे थे, जहां बंदूक लोड करते समय अचानक उनका हाथ बंदूक के ट्रिगर पर चला गया और गोली चल गई। मामले में किसी प्रकार की कोई भी शरारत नजर नहीं आई। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

 

 

source link


Leave a Reply