अमृतसर : यहां बस अड्डे के निकट स्थित एक होटल में प्रेमी-प्रेमिका ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार इस रिश्ते से सहमत नहीं थे। इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाया। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है। जांच जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। उधर, दोनों के पारिवारिक सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है।