Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम
mother-of-two-children-commits-suicide-due-to-harassment-from-boyfriend-in-ludhiana

दो बच्चों की मां ने 4 साल तक प्रेमी से बनाए अवैध संबंध, पति को भनक लगी तो उठाया खौफनाक कदम

लुधियाना ( संदीप ) : अवैध संबंधाें का हमेशा दर्दनाक अंत हाेता है। शहर की एक महिला काे युवक से प्रेम संबंध रखने पर अपनी जान से हाथ धाेना पड़ा। शेरपुर कलां इलाके में शनिवार शाम को महिला ने खुदकुशी कर ली। मामले का पता तब चला जब महिला का पति घर लौटा। उसने देखा कि पत्नी ने पंखे के साथ साड़ी बांधकर फंदा लगाया था। महिला की पहचान 32 वर्षीय ममता देवी के रूप में हुई। उसके दो बच्चे भी हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ममता देवी के चार साल पहले इलाके में ही रहने वाले युवक से उसके अवैध संबंध बन गए। कुछ दिन पहले ही इसकी भनक उसके पति को लग गई। इसी कारण वह परेशान रहने लगी थी और फिर बॉयफ्रेंड से दूरी बना ली। दूसरी तरफ बॉयफ्रेंड उसे लगातार संबंध बनाने के लिए तंग करता रहा। इसी से तंग आकर शनिवार शाम को उसने फंदा लगा लिया। घटना के समय महिला के दोनों बेटे ट्यूशन पढ़ने गए हुए थे। बॉयफ्रेंड की पहचान शिवपूजन के रूप में हुई है।

रविवार को महिला के स्वजनों के आने के बाद पुलिस ने महिला के पति व परिजनों के बयान दर्ज कर आरोपित प्रेमी शेरपुर कलां निवासी शिवपूजन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक महिला मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली थी।

 

source link


Leave a Reply