Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing पैट्रोल-डीजल और LPG को लेकर जालंधर के DC का आया बड़ा बयान

पैट्रोल-डीजल और LPG को लेकर जालंधर के DC का आया बड़ा बयान

जालंधर : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी अनिश्चितताओं के बीच देश के कई हिस्सों में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की उपलब्धता को लेकर चर्चा तेज़ हो गई हैं। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है, ऐसे में क्षेत्र में तनाव की खबरों के बाद कई जगहों पर लोगों में आशंका देखी जा रही है। वहीँ जालंधर में भी लोगों द्वारा पैट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. सिलैंडरों की अधिक खरीदारी किए जाने की सूचनाएं सामने आईं, जिसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति का जायजा लेने के लिए तुरंत बैठक बुलाई। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में पैट्रोल, डीजल और एल.पी.जी. की कोई कमी नहीं है और घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने शहरवासियों को भरोसा दिलाया कि जिले में इन जरूरी ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य तरीके से काम कर रही है।

डिप्टी कमिश्नर ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में जरूरत से ज्यादा खरीदारी करने से बचें। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बुधवार को पैट्रोलियम कंपनियों और गैस एजैंसियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जिले में उपलब्ध स्टॉक और सप्लाई व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में एल.पी.जी., पैट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है।

बैठक में तेल कंपनियों के अधिकारियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि सभी पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों को नियमित रूप से सप्लाई मिल रही है और आगे भी इसमें किसी प्रकार की रुकावट की संभावना नहीं है। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पैट्रोल पम्पों और गैस एजैंसियों पर स्टॉक की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्थिति में जरूरी वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई व्यक्ति या संस्था अफवाह फैलाने, जमाखोरी करने या कालाबाजारी करने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Leave a Reply