Latest news
15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में लॉकर से कस्टमर का गोल्ड चोरी हुआ जालंधर के BSF चौक के पास एक्टिवा में ब्लास्ट , मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing शादी समारोह में तोड़-फोड़, रिश्तेदारों की गाड़ियां तोड़ी, बाइक जलाई

शादी समारोह में तोड़-फोड़, रिश्तेदारों की गाड़ियां तोड़ी, बाइक जलाई

पंजाब : गिद्दड़बाहा के गांव कोटली अबलू में शादी समारोह दौरान दूल्हे के चाचा और एक पड़ोसी युवक के बीच डीजे पर गीत लगाने को लेकर विवाद हो गया। बात इस हद तक बढ़ गई कि युवक ने करीब 25 युवकों को बुला कर दूल्हे के चाचा पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। जबकि घर में खड़ी रिश्तेदारों की दो कारों व कुर्सियों की तोड़फोड़ कर डाली और दो मोटरसाइकिलों को आग लगा कर जला दिया। घटना रविवार देर रात की है। घायल बलतेज सिंह उर्फ बब्बू को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उसे बठिंडा रेफर कर दिया गया है।

बताते हैं कि सोमवार को विवाह था और परिवार ने बरात लेकर जाना था। इस घटना के बाद विवाह की खुशी का माहौल गम में बदल गया। परिवार द्वारा उनकी खुशियों में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। सूचना मिलने पर थाना कोटभाई की पुलिस ने सोमवार की सुबह घटना स्थल पर पहुंच कर दूल्हे परिवार के बयान लिए और अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।


Leave a Reply