Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

जम्मू-कश्मीर के पूर्व CM फारूख अब्दुल्ला पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे

नेशनल न्यूज़ : बड़ी खबर है कि जम्मू-कश्मीर के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में बुधवार रात एक विवाह समारोह में शामिल होने गए पूर्व मुख्यमंत्री और नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को गोली मारने का प्रयास हुआ। हालांकि, उनके सुरक्षा घेरे ने हमले को विफल बना दिया और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच गए।

अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के बारे में फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से बातचीत की है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल रहा था, तभी मुझे पटाखे की आवाज सुनाई दी।

जिसके बाद तुरंत, मुझे एक कार में बिठाया गया। बाद में मुझे बताया गया कि एक आदमी पिस्तौल के साथ था, जिसने दो गोलियां चलाईं। न तो मैं इस आदमी (आरोपी) को मैं जानता हूं, और न ही मुझे उसके बारे में कोई जानकारी है।उन्होंने आगे कहा कि NSG और मेरे साथ मौजूद लोकल पुलिस वालों ने मुझे बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाली। उन्होंने जो किया है, उसे बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।

इस घटना पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अल्लाह दयालु है। मेरे पिता बाल-बाल बच गए। फिलहाल विवरण स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन जो जानकारी मिली है वह यह है कि एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी।””यह सिर्फ करीबी सुरक्षा दल की बदौलत ही संभव हो पाया कि गोली को रोककर हत्या का प्रयास विफल हो गया। फिलहाल सवालों की झड़ी लगी है, जिनमें से एक यह भी है कि कोई व्यक्ति जेड+ एनएसजी द्वारा संरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया।


Leave a Reply