Latest news
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग ਪਟਿਆਲਾ ਦੇ ਚਹਿਲ ਪਿੰਡ ਦੀ ਮਾਧਵ ਫੈਕਟਰੀ ਪਾਰਕਿੰਗ ਤੋਂ ਸਕ੍ਰੈਪ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟਰੱਕ ਗਾਇਬ: 3 ਦਿਨ ਬਾਅਦ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਹੱਥ... अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ

India Living News

Hot News
You are currently viewing टीम इंडिया ने रचा इतिहास , लगातार दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप

टीम इंडिया ने रचा इतिहास , लगातार दूसरी बार जीता T20 वर्ल्ड कप

नेशनल न्यूज़ : टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड कर लिया और लगातार दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बन गई. फाइनल में टीम इंडिया ने बिल्कुल एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रन से रौंदते हुए रिकॉर्ड तीसरी बार खिताब जीत लिया.

टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग के लिए उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255 रन का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया. ये किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर था. एक बार फिर इस स्कोर तक पहुंचाने में संजू सैमसन की सबसे बड़ी भूमिका रही, जिन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया और 89 रन बनाए. वहीं ईशान किशन ने भी वर्ल्ड कप में अपना तीसरी फिफ्टी जड़ी, जबकि टूर्नामेंट में खास योगदान देने में नाकाम रहे अभिषेक का बल्ला पूरे रंग में नजर आया. उन्होंने भी 52 रन बनाए. अंत में शिवम दुबे ने सिर्फ 8 गेंदों में 26 रन कूटे. न्यूजीलैंड के लिए जेम्स नीशम ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए.

अक्षर-बुमराह ने किया न्यूजीलैंड को चित
ये लगभग वही स्कोर था, जो टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में बनाया था. तब इंग्लैंड ने 246 रन बनाकर टीम इंडिया को डरा दिया था. ऐसे में वही खतरा इस बार भी मंडरा रहा था लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज उसे दोहरा नहीं सके. इसकी वजह बने अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह. दोनों ने मिलकर न्यूजीलैंड के टॉप ऑर्डर को झकझोर दिया. खास तौर पर अक्षर ने फिन ऐलन और ग्लेन फिलिप्स को सस्ते में निपटा दिया, जबकि बुमराह ने रचिन रवींद्र को जल्दी आउट कर दिया. सिर्फ 72 रन तक न्यूजीलैंड के 5 विकेट गिर गए और इसने न्यूजीलैंड की वहीं हार तय कर दी. न्यूजीलैंड इसके बाद वापसी की हालत में नहीं दिखी. अंत में जसप्रीत बुमराह ने जल्दी-जल्दी 3 विकेट और हासिल करते हुए न्यूजीलैंड को सिर्फ 159 रन पर ढेर करने में बड़ी भूमिका निभाई.


Leave a Reply