Latest news
मोहाली में GYM के अंदर वर्कआउट के दौरान युवक की गई जान , पत्नी भी थी साथ अब पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई फीस… जानें नई दरें पंजाब में 25 जून से शुरू होगा SIR, 24,453 बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे सत्यापन जम्मू-कश्मीर : एक महीने तक बंद रहने के बाद फिर शुरू होगी गुलमर्ग गोंडोला सेवा 8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी

India Living News

Hot News
You are currently viewing बैंक के उपभोक्ता को बिना बताए खाते में मोबाईल नम्बर व ईमेल बदल कर 2.25 करोड़ ट्रांसफर किए

बैंक के उपभोक्ता को बिना बताए खाते में मोबाईल नम्बर व ईमेल बदल कर 2.25 करोड़ ट्रांसफर किए

कुरुक्षेत्र : एक्सिस बैंक के उपभोक्ता को बिना बताए उसके खाते के मोबाईल नम्बर व ईमेल बदल कर खाते 2.25 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने जब अपनी पत्नी के खाते में पैसे ट्रांसफर किए, तो मामला खुल गया । पुलिस ने एक्सिस बैंक के मौजूदा ब्रांच हेड की शिकायत पर फर्जी मोबाइल और ईमेल अपडेट कर उपभोक्ता के अकाउंट से सवा 2 करोड़ रुपए ट्रांसफर करने के आरोप में पूर्व ब्रांच हेड देवी दयाल व शोएब अख्तर फिरोज खान वासी गुजरात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक्सिस ब्रांच हेड अचिन मनोचा ने बताया कि चंडीगढ़ की आशा किरण टिक्कू के उनकी ब्रांच में 3 खाते है। पिछले साल 14 जुलाई को उनके खाते के मोबाइल नंबर और ईमेल चेंज हो गए थे। जिसके बदलाव के बारे में उपभोक्ता को कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने जांच करवाई, तो उनके अकाउंट से 19 से 22 जुलाई के बीच 1.70 करोड़ और दूसरे से 56 लाख रुपए ट्रांसफर हुए। इसमें 95 लाख रुपए आईएमपीएस से चीका ब्रांच के राधा कृष्ण ट्रेडिंग कंपनी के ओडी अकाउंट और बाकी 1.31 करोड़ आरटीजीएस-आईएमपीएम से आईसीआईसीआई बैंक अंबाला ब्रांच के सरबजीत सिंह के अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे।

मामला जानकारी में आते ही बैंक ने एक्शन लिया। चीका ब्रांच में 95 लाख पर लियन मार्क किया और सरबजीत के अकाउंट पर 1.31 करोड़ फ्रीज कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा 40 लाख और ट्रांसफर हुए। यह रकम आरोपी देवी दयाल की पत्नी निधि के अकाउंट में ट्रांसफर हुए थे। बैंक ने वहां भी डेबिट फ्रीज लगवा दिया। बैंक की कार्रवाई से करीब 2.25 करोड़ रिकवर हो गए थे, लेकिन एक लाख रुपए रिकवर नहीं हो पाए।


Leave a Reply