Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing Punjab Budget : 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश , महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये

Punjab Budget : 2.60 लाख करोड़ का बजट पेश , महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये

पंजाब : पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अपना आखिरी बजट पेश कर दिया है। पंजाब में अगले साल होने वाल विधानसभा चुनाव से पहला सरकार ने कई घोषणाए की। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने 2,60,437 करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए कहा कि ये बजट मां-बेटियों को समर्पित है। इस बजट का नाम गारंटी पूरा करने वाला नाम रखता हूं। वित्तमंत्री ने कहा कि मैं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शिक्षा क्षेत्र में 19,279 करोड़ के बजटीय परिव्यय का प्रस्ताव रखता हूं। उन्होनें कहा कि यह वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में 7% की वृद्धि है।

बजट में किसे क्या मिला

सिखिया क्रांति 2.0 के तहत अगले 6 वर्षों में ₹3500 करोड़ खर्च कर शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में राज्य भर में 143 और क्लीनिक स्थापित करने का प्रस्ताव।
पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे।
यह राशि ‘मुख्यमंत्री माताएं- बेटियां सत्कार योजना’ के तहत सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी।
अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये प्रति माह मिलेंगे
308 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आम आदमी क्लीनिक में अपग्रेड किया जाएगा।
श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय स्थापित करने की स्वीकृति।
युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए “खेडदा पंजाब, बदलदा पंजाब” पहल शुरू की जाएगी. इसके तहत गांवों में खेल मैदान बनाए जाएंगे और करीब 3,000 इंडोर जिम स्थापित किए जाएंगे. खेल विभाग के लिए ₹979 करोड़ का बजट रखा गया है.
प्रत्येक परिवार को सालाना 10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा. इस योजना के लिए 778 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की योजना जारी रखेगी. इसके लिए 7,614 करोड़ का बजट रखा गया है.


Leave a Reply