Latest news
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को आपातकालीन सहायता तथा ट्रैफ़िक नियमों के प्रति किया गया जा... क्या आपको पता है दुनिया का सबसे खुशहाल देश कौन सा है ? सक्षम पंजाब न्यूज पेपर के मुख्य संपादक केवल कृष्ण की पत्नी स्वर्गीय मधुबाला की अंतिम शोक सभा में पहु... गुरु ग्रंथ साहिब बेअदबी पर सख्त कानून लागू, दोषी पाए जाने पर आजीवन कारावास और 25 लाख का जुर्माना नेपाल सरकार ने बढ़ाई सख्ती: भारत से तेल, मछली और दवा समेत कई उत्पादों की 'नो एंट्री' जालंधर में कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग: 80 झुग्गियों समेत कई फैक्टिरयां आई चपेट में जालंधर में HDFC Bank के ATM पर महिला के खाते से ठगी स्कूल टीचर पर क्लास में Acid Attack, अध्यापक सहित 2 बच्चे आए चपेट में आम आदमी पार्टी के मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड Bright Tution Academy के स्टूडेंट्स ने कक्षा 10th CBSE के रिजल्ट में अच्छे अंक प्राप्त किये

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की तरह एक और युवक की कार में मिली लाश , सिर में लगी थी गोली
Like Sidhu Musewala in Punjab, the dead body of another youth was found in the car, was shot in the head

पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की तरह एक और युवक की कार में मिली लाश , सिर में लगी थी गोली

चंडीगढ़ : पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ कि उसी तरह की एक और वारदात सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार मोहाली के सेक्टर-67 में करीब 25 साल के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गया था, सुबह उसकी लाश कार में मिली। उसके सिर में गोली लगी थी और कार का शीशा टूटा पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी अनुसार युवक के हाथ में पिस्तौल भी मिली है।

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो सड़क के किनारे क्रेटा खड़ी पाई। कई लोगों की भीड़ वहां जमा थी। युवक के सिर में गोली लगी थी और उसके हाथ में पिस्तौल थी। युवक की नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

मामला सेक्टर-67 जलवायु विहार के पास का है। बताया जा रहा है कि युवक कर्ण चंडीगढ़ का रहने वाला था। उसके घरवालों ने बताया कि वह रात को अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाने के लिए निकला था। उसके साथ अन्य दोस्त भी थे।

घरवालों ने बताया कि देर रात जब कर्ण घर नहीं लौटा तो मां ने उसे फोन किया। उसने कहा कि वह सुबह तक घर आ जाएगा। उसने अपनी मां से खाना खाकर सो जाने को कहा। वह खुश था और मां को बात के दौरान वह परेशान नहीं लगा। मां को लगा वह सुबह घर आ जाएगा।

सुबह कर्ण का बड़ा भाई उसकी पत्नी को लेकर जा रहा था तभी उसकी नजर सड़क किनारे खड़ी क्रेटा पर पड़ी। गाड़ी की एक साइड से शीशा टूटा हुआ था जबकि अगली सीट पर कर्ण का शव खून से लथपथ पड़ा था। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि कर्ण के पास कोई असलहा नहीं था।

 


Leave a Reply