Latest news
मोहाली में प्रेमी ने ऑफिस में घुसकर युवती की चाकू से गोदकर की हत्या पंजाब में कार क्रॉसिंग को लेकर चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक युवक की मौत पंजाब के 5 प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसिया जांच में जुटी पंजाब सरकार ने प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी को लेकर लिया ये बड़ा फैसला जालंधर में बैडमिंटन खेलते समय व्यक्ति को आया हार्ट अटैक, इस तरह बची जान जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर का तबादला, सतिंदर सिंह बने नए CP जालंधर की सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप बेटे पर हमला मशहूर कंटेट क्रिएटर सयोनी चक्रवर्ती का 23 साल की उम्र में निधन भारतीय रिजर्व बैंक प्लास्टिक नोटों को लाने पर कर रहा विचार ? गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पहुंच रहे पहाड़ों में , वहां भी मिल रहा घंटों लंबा जाम

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में जालंधर समेत इन 5 सीटों पर होंगे उप-चुनाव
Lok Sabha Elections 2024: Voting will be held in Punjab on June 1, results will come on June 4.

पंजाब में जालंधर समेत इन 5 सीटों पर होंगे उप-चुनाव

पंजाब डेस्क : लोकसभा चुनावों के नतीजे आ गए है और पंजाब से 13 सांसद चुने गए हैं। संसदीय चुनावों के बाद अब पंजाब में 5 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने का रास्ता साफ हो गया है। वहीँ अब आने वाले दिनों में पंजाब में चुनावों का एक और दौर शुरू होने वाला है। इस बार राज्य में उपचुनाव होंगे क्योंकि कुछ मौजूदा विधायक सांसद चुने गए हैं। इसके साथ ही पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के मंत्रिमंडल में भी जल्द ही फेरबदल होने की संभावना है क्योंकि कैबिनेट मंत्री मीत हेयर अब संसद में जाएंगे। वहीं, चुनाव हारने वाले 4 मंत्रियों के भविष्य पर भी पार्टी नेतृत्व विचार कर सकता है।

बरनाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर संगरूर से सांसद चुने गए हैं। मीत हेयर के सांसद चुने जाने पर न सिर्फ बरनाला की विधानसभा सीट खाली हुई है, बल्कि भगवंत मान कैबिनेट में भी एक मंत्री की जगह खाली हो गई है। श्री मुक्तसर साहिब जिले में गिद्दड़बाहा एक और सीट है जहां उपचुनाव होंगे, क्योंकि इसके विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लुधियाना लोकसभा सीट 20,942 वोटों से जीत ली है। एक अन्य विधानसभा सीट जो उपचुनाव का सामना करने जा रही है, होशियारपुर में चब्बेवाल है क्योंकि इसके विधायक राज कुमार ने होशियारपुर संसदीय सीट 44,111 वोटों से जीती है।

वहीँ जालंधर (पश्चिम) एक और विधानसभा क्षेत्र है जहां निकट भविष्य में उपचुनाव होंगे क्योंकि इसके विधायक शीतल अंगुराल का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया। वहीं, डेरा बाबा नानक विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव होना तय है क्योंकि इसके विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा गुरदासपुर संसदीय सीट से 82,861 वोटों से जीत गए हैं।


Leave a Reply