Latest news
नेपाल में भीषण बाढ़ से मची तबाही, गांव-पुल-गाड़ियां सब बह गए हरियाणा में दिन दहाड़े बुटीक संचालिका की गला काटकर हत्या , घटना CCTV में हुई कैद जालंधर में पत्रकार से हथियारों के बल पर लूट की वारदात , लुटेरे सोने की दो अंगूठियां और कैश लेकर फरार जालंधर में भगवान महावीर मार्ग का भव्य उद्घाटन, इंसानियत दा फैन एसोसिएशन ने स्मृति स्तंभ शहरवासियों क... जालंधर के मॉडल टाउन में दो कारों की टक्कर , इनोवा कार दुकान में जा घुसी 27 अगस्त को पंजाब बंद : जाने क्या रहेगा खुला और क्या रहेगा बंद चीनी के बाद अब रुला रहा प्याज, कीमत में भारी बढ़ोतरी जालंधर में सफाई कर्मियों की खत्म हुई हड़ताल, सड़कों से हटेगा अब कूड़ा जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया, 494 यात्रियों को पकड़ा गया जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए , रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई

India Living News

Hot News
You are currently viewing अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी
Actress Shahnaz Gill's father receives death threats

अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता को मिली जान से मारने की धमकी

चंडीगढ़ : खबर है कि अभिनेत्री शहनाज गिल के पिता संतोख सिंह गिल को शुक्रवार देर रात अज्ञात मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद शनिवार को संतोख गिल ने एसएसपी अमृतसर ग्रामीण को शिकायत दर्ज कराई है । उन्होंने कहा कि कल मुझे एक शख्स का फोन आया जिसने मुझे दिवाली से पहले जान से मारने की धमकी दी।

गिल ने बताया कॉल करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें दिवाली से पहले जान से मार देगा। कॉल करने वाले ने धमकाते हुए कहा कि वह उन्हें गोली से नहीं बल्कि टुकड़े-टुकड़े करके मारेगा। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि वे मुझे निशाना बनाना चाहते हैं क्योंकि मैं एक हिंदू नेता हूं।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर मैंने खुद को असुरक्षित महसूस किया तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो मैं पंजाब छोड़ दूंगा। वहीँ अमृतसर की एसपी जसवंत कौर ने कहा कि हमें संतोख गिल की शिकायत मिली है।उनके पास पहले से ही 2 गनमैन हैं और आज एक और गनमैन मुहैया कराया गया है। हम कॉल ट्रेस करेंगे और पूरी जांच की जाएगी।


Leave a Reply