Latest news
दुखद खबर : बाइक सवार दंपती ने बच्चों के साथ नहर में लगाई छलांग 'कॉकरोच जनता पार्टी' ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल ! इंस्टाग्राम पर बन गये करोड़ों फॉलोअर्स महंगाई का झटका : जालंधर में पेट्रोल-डीजल हुआ और महंगा, नए रेट जारी पंजाब में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला पठानकोट में करियाना दुकान में लगी आग, बुझाने की कोशिश में पिता-पुत्र जिंदा जले जालंधर में पति ने पत्नी को तवे से पीटकर मार डाला, आंखें तक निकली बाहर, फिर खुद ही थाने पहुंचा पंजाब में बड़ी घटना : दादा-दादी से पोती को छीनकर ले गए किडनैपर पंजाब में भयानक हादसा : तेज रफ्तार कार पलटी , चार युवकों की मौके पर मौत दिल दहलाने वाली घटना : पंजाबी सिंगर का नहर से मिला शव ट्रेन में युवती की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में बच्ची की हत्या का मामला : एएसआई मुलाज़िम बर्खास्त, मृतका की मां को सरकारी नौकरी

जालंधर में बच्ची की हत्या का मामला : एएसआई मुलाज़िम बर्खास्त, मृतका की मां को सरकारी नौकरी

जालंधर : जालंधर में 13 वर्ष की बच्ची की हत्या मामले में लापरवाही बरतने वाले एएसआई मंगत राम को पुलिस कमिश्नर ने नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। इसके अलावा दो अन्य पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एडीसीपी-2 हरिंदर सिंह गिल ने बताया कि एएसआई मंगतराम घटना वाली रात ड्यूटी इंचार्ज था, उसने मौके पर जाकर घर की तलाशी ली और घर में बच्ची न होने की बात लोगों से कही थी। मामले में दो पीसीआर कर्मी सस्पेंड किए गए हैं जो उस रात पैट्रोलिंग ड्यूटी पर थे और मौके पर मौजूद थे।

वहीं, बच्ची की हत्या मामले में वीरवार को कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने परिवार की सहायता का एलान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से मृतका की मां को सरकारी नौकरी और बेटे का आदमपुर से ट्रांसफर कराया जाएगा।

मृतका की अंतिम अरदास में शामिल होने के बाद मंत्री भगत ने कहा कि मां को अपने गुजारे के लिए किसी की तरफ ना देखना पड़े, इसके लिए आने वाले दिनों में मां को सरकार की ओर से पक्की नौकरी दी जाएगी। इसके साथ ही उनका बेटा एसडीएम ऑफिस आदमपुर में नौकरी करता है। उसका भी ट्रांसफर जालंधर कर दिया गया है, ताकि वह अपनी मां के साथ रह सके। इसके साथ सरकार परिवार को आर्थिक मदद भी देगी। जालंधर की सीपी धनप्रीत कौर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी पहुंचे और बच्ची को श्रद्धांजलि दी। संत समाज की तरफ से भी गुरुद्वारा साहिब में पहुंचकर बच्ची को श्रद्धांजलि दी गई।

बच्ची की हत्या के बाद लोगों में रोष लगातार बढ़ रहा है। अलग-अलग सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को इंसाफ दिलाने की मांग उठाई। महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल और बाल अधिकार आयोग के अध्यक्ष कंवरदीप सिंह पीड़ित परिवार से मिले और उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।


Leave a Reply