Latest news
प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली जरूरी खबर : अब बिना पंजीकृत मोबाइल नंबर OTP के नहीं बनेगा वाहन का प्रदूषण सर्टिफिकेट जालंधर में किशनपुरा चौक के पास कपडे के शोरूम पर फायरिंग मणिकर्ण में पार्वती नदी किनारे फोटो खिंचवाते बहे पंजाब के 3 पर्यटक, मुश्किल से किया किया रेस्क्यू जालंधर में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की हुई मौत, पति गंभीर घायल महंगाई का झटका : फिर बढ़े घरेलू LPG सिलेंडर के दाम जंतर-मंतर पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन : कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सामाजिक कार... दुखद समाचार : माँ देवी राज रानी जी, राजेश्वरी धाम देवी राज रानी वैष्णो मंदिर की संस्थापक हुए ब्रह्मल...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर के DC ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर जारी किये सख्त आदेश , निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सर्जरी
Now sewa kendra will be open from 9 am to 4 pm, Payment of fees from P.O.S.machines will be done

जालंधर के DC ने ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर जारी किये सख्त आदेश , निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी सर्जरी

जालंधर (सनी ) : कोरोना के गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी खलने लगी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र व राज्य सरकार ने कंपनियों को अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर ऑक्सीजन की सप्लाई देने के आदेश जारी किए है। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि केंद्र सरकार की हिदायतों के बाद जिले में निजी, सरकारी व इंडस्ट्री को आक्सीजन की सप्लाई को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। जिले में ऑक्सीजन तैयार करने के लिए तीन प्लांट है। इन्हें सबसे पहले निजी व सरकारी अस्पतालों में आक्सीजन की सप्लाई देने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद इंडस्ट्री की 9 कैटेगिरी को आक्सीजन की सप्लाई दी जाएगी।

निजी अस्पतालों में केवल इमरजेंसी आपरेशन होंगे

निजी अस्पतालों में आपरेशनों के दौरान होने वाली ऑक्सीजन की खपत को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने कदम उठाए हैं। डीसी घनश्याम थोरी ने निजी अस्पतालों में गैर जरूरी ऑपरेशन पर अगले आदेशों तक रोक लगा दी है। केवल इमरजेंसी ऑपरेशन ही किए जाएंगे।

 

source link


Leave a Reply