Latest news
11-12 जुलाई को पंजाब में झमाझम बारिश की संभावना : येलो अलर्ट जारी मोहाली में फॉर्च्यूनर गाड़ी हादसाग्रस्त : लुधियाना के जिम संचालक समेत 2 की मौ+त अभिनेता राजपाल यादव को झटका : चेक बाउंस मामले में हुई 3 महीने की जेल ट्रेन के AC कोच को ही बना दिया ‘हनीमून सुइट’ जैसा ! वीडियो वायरल होने पर रेलवे ने लिया एक्शन दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत जालंधर कार्पोरेशन कमिश्नर समेत 8 IAS अधिकारियों के तबादले जालंधर में दो स्कूल बसों के बीच भीषण टक्कर : सड़क किनारे पलटी बस जालंधर कैंट में स्कूल के बाहर दर्दनाक हादसा : आर्मी ट्रक की चपेट में आने से 5वीं की छात्रा की मौत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भाभी चुम्मेवाली और उनके पति के खिलाफ पुलिस ने की FIR दर्ज श्रद्धांजलि सभा में आत्मा की अमरता का संदेश, स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर को भावभीनी श्रद्धांजलि

India Living News

Hot News
You are currently viewing दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत

दादा-दादी के साथ सोया था मासूम: सांप के काटने से हुई मौत

पंजाब : दुखद खबर है कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में एक बच्चे को सांप ने काट लिया। बच्चा अपने दादा-दादी के साथ सोया था। सांप ने सोते हुए बच्चे की बाजू में काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

पौने तीन साल के बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई। मासूम अपने दादा-दादी के साथ सोया था। बता दे करीब सवा साल पहले घरेलू विवाद से आहत होकर पिता ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय उनका बेटा भवनप्रीत सिंह महज डेढ़ वर्ष का था। मां पहले ही घर छोड़कर जा चुकी थी। इसके बाद दादा-दादी ने मासूम को अपने बेटे की आखिरी निशानी मानकर पालना शुरू किया, लेकिन गुरुवार तड़के जहरीले सांप के डसने से पौने तीन वर्षीय भवनप्रीत सिंह की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव राणवां में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक के दादा हरबंस सिंह ने बताया कि रात को वह, उनकी पत्नी, भवनप्रीत और दूसरा पोता एक ही कमरे में सो रहे थे। करीब ढाई बजे भवनप्रीत अचानक जोर-जोर से रोने लगा। पहले परिवार को लगा कि बच्चा डर गया है, लेकिन वह लगातार अपनी बाजू की ओर इशारा करता रहा।

जब कमरे की बत्ती जलाकर देखा गया तो उसकी बाजू पर नीले रंग का निशान दिखाई दिया। पहले परिजनों को किसी कीड़े के काटने का संदेह हुआ, लेकिन जब बिस्तर हटाकर देखा गया तो बड़े पोते के सिरहाने के नीचे एक जहरीला सांप बैठा मिला। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए। परिजन तुरंत मासूम को खमाणों के अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में मासूम ने दम तोड़ दिया।गांव में घटना के बाद गहरा शोक व्याप्त है और हर किसी की आंखें नम हैं।


Leave a Reply