Latest news
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी , लड़कियों ने किया कमाल मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब मंत्रिमंडल में फेरबदल:, तीन मंत्रियों को नए विभाग 15 मई से शुरू होगी दिल्ली-लुधियाना फ्लाइट, यात्रियों को होगा खूब फायदा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने दरबार साहिब में टेका माथा : लंगर हॉल में की सेवा क्या AI आपकी नौकरी खा जाएगा ? 2026 में सुरक्षित करियर के लिए सीखें ये खास स्किल्स! बड़ी खबर : पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार स्कूटी स्लिप होने से बाप बेटी के ऊपर से गुजरा रोड रोलर, व्यक्ति की दर्दनाक मौत यूआईडीएआई ने पंजाब में आधार सेवाएं बढ़ाई होशियारपुर, गुरदासपुर और जालंधर में नए आधार सेवा केंद्र स्थ... पंजाब : IT सेक्टर कर्मचारी के घर ED की छापेमारी , 9वीं मंजिल से फेंका कैश से भरा बैग पंजाब में ब्लास्ट मामले पर डीजीपी गौरव यादव ने कहा - इसमें ISI का हाथ होने का शक

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में थाना भार्गव कैंप के SHO पर नाईट कर्फ्यू में जानलेवा हमला, विधायक सुशील रिंकू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे
The difficulties of those who attacked SHO Bhagwant Bhullar increased, the police made a case of murderous attack on Section 307.

जालंधर में थाना भार्गव कैंप के SHO पर नाईट कर्फ्यू में जानलेवा हमला, विधायक सुशील रिंकू उनका हाल जानने अस्पताल पहुंचे

जालंधर (अनुराग ): जालंधर में नाईट कर्फ्यू के दौरान थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर शनिवार रात हमला हो गया। कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने कुछ लोगों को रात पौने दो बजे कर्फ्यू में खड़े होने का कारण पूछ लिया था। खुद को नेवी अफसर बताने वाले युवक ने अपने साथियों के साथ थाना प्रभारी पर लात घूंसे बरसाए। इस दौरान थाना प्रभारी बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी नाक और मुंह से खून बहने लगा। उनकी वर्दी भी फट गई। एसएचओ भगवंत सिंह घायल हालत में ही हमलावरों से भिड़ गए और दो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों के नाम मनप्रीत और कमलदीप बताये जा रहे हैं।

एसएचओ भुल्लर ने बताया कि बाकी दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।उन्होंने बताया उनके साथ खड़े पुलिसकर्मी पर भी हमला हुआ और उसकी एके-47 छीनने का भी प्रयास किया गया। उन्होंने जख्मी हालत में ही दो आरोपित पकड़ लिए,जबकि दो फरार हो गए।पुलिस ने चारों के खिलाफ ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर हमला और वर्दी फाड़ने का मामला दर्ज कर लिया।

 

इस संबंध में एसीपी हरविंदर सिंह भल्ला ने बताया कि फरार आरोपितों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी।थाना भार्गव कैंप के प्रभारी भगवंत सिंह भुल्लर पर हुए जानलेवा हमले के बाद सुबह अस्पताल में उनका हाल जानने के लिए विधायक सुशील रिंकू भी पहुंचे।

 

source link


Leave a Reply