Latest news
जालंधर में 72 लाख की लूट की गुत्थी सुलझी , छह आरोपी गिरफ्तार जालंधर में चोरों का आतंक ! 3 जगहों से बाइक चोरी कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जिद के आगे झुकी पुलिस, पैलेट गन केस में दर्ज की FIR जालंधर में पंजाब बंद का रहा असर : कार सवार को थप्पड़ मारने से हुआ विवाद डबल मर्डर : लखनऊ में शख्स ने दिन दहाड़े की पत्नी और बहन की हत्या; बाद में खुद को भी मारी गोली 21 अगस्त को पंजाब बंद : जानिए क्या रहेगा बंद व क्या खुला रहेगा PM Cares Fund का डेटा रिलीज पर कांग्रेस ने साधा निशाना भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में पंजाब से तीन प्रमुख नेताओं को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी जालंधर में कारोबारी से बड़ी लूट: कार के शीशे पर लोहे की रॉड से किया वार, नकदी के दो बैग लेकर फरार जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्ता...

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में फिर से मर्डर की खबर से मचा हड़कंप , तीन दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद
The news of the murder again created a stir in Jalandhar, the body of a youth missing for three days was recovered

जालंधर में फिर से मर्डर की खबर से मचा हड़कंप , तीन दिन से लापता युवक का शव हुआ बरामद

जालंधर : जालंधर में एक और मर्डर की खबर से हड़कंप मच गया है। यहाँ तीन दिन से लापता गांव चित्तेआणी के हरदीप सिंह का शव मंगलवार दोपहर मीरपुर बेई से बरामद हुआ है । वहीँ प्राप्त जानकारी मुताबिक हरदीप घर से पिछले 11 सितंबर से लापता था। इसकी शिकायत भी उसके परिजनों ने थाना सदर को पुलिस से की थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच में मृतक युवक इलाके के ही रहने वाले दो सगे भाइयों के साथ बाइक पर बैठकर जाता हुआ दिखाई दिया था। वहीँ इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों को जब हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो सारा राज खुल गया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन दोनों ने ही हरदीप की हत्या करके उसका शव मीरपुर बेईं में फेंक दिया था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस जब मंगलवार दोपहर दोनों भाइयों को लेकर बेईं पर पहुंची तो गोताखोरों की मदद से शव को खोजने की कोशिश शुरू हुई । वहीँ करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव ढूंढ निकाला । वहीँ पुलिस का कहना है कि आरोपितों से गहराई से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। अभी तक पुलिस की पूछताछ में यह सामने आया है कि हिरासत में लिए गए दोनों ही युवक हरदीप के दोस्त थे। और उनका किसी बात को लेकर उसके साथ कोई विवाद हुआ था।

 


Leave a Reply