Latest news
8 लोगों की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने किया गिरफ्तार जालंधर वासियों के लिए खुशखबरी ! 112 करोड़ के ओवरब्रिज को मिली मंजूरी जालंधर में चावला मोबाइल शॉप पर फायरिंग , एक आरोपी को लोगों ने किया काबू न्यूयॉर्क घूमने गए परिवार के साथ बड़ा हादसा , 18 वर्षीय युवक की मौ'त भारत के पूर्व प्रधानमंत्री का बेटा साइबर ठगी का शिकार, लगी करोड़ों की चपत जालंधर के इस इलाके में चली गोलियां, मची अफरा तफरी आदमपुर हवाई अड्डे का बदला नाम, केंद्र सरकार ने जारी की नोटिफिकेशन प्रदर्शन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को जड़े थप्पड़ Google Play Store पर असली और फेक सरकारी ऐप्स को कैसे पहचाने ? चंडीगढ़ में पीजीआई के पास मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ गोलियां चली

India Living News

Hot News
You are currently viewing Big Breaking : पंजाब में छत पर चढ़ व्यक्ति ने की अंधाधुंध फायरिंग , फिर की आत्महत्या
In Punjab, a person climbed on the roof, fired indiscriminately, then committed suicide.

Big Breaking : पंजाब में छत पर चढ़ व्यक्ति ने की अंधाधुंध फायरिंग , फिर की आत्महत्या

पंजाब : बड़ी खबर मिल रही है कि बठिंडा के गांव कोठा गुरु का में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति बंदूूक लेकर एक मकान की छत पर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। वहीँ गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गई है । जबकि एक घायल हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मामला चाचा-ताऊ के परिवार के बीच जमीन विवाद से जुड़ा है। मृतकों में एक आरोपी का चचेरा भाई है।

मिली जानकारी अनुसार आरोपी गुरुशरण सिंह पुत्र लाला सिंह शुक्रवार सुबह एक घर की छत पर 12 बोर की बंदूक लेकर चढ़ गया और अंधाधुंध फायरिंग करने लगा। उसने हर आने जाने वाले को अपना निशाना बनाया। गोली लगने से आरोपी का चचेरा भाई गुरशंट सिंह पुत्र काका सिंह और भोला सिंह पुत्र नारायण सिंह की मौत हो गई। वहीं कुलदीप सिंह पुत्र जैल सिंह घायल है। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। लोगों के अनुसार, गांव में 35 राउंड फायरिंग हुई है। आरोपी के परिवार में जमीन विवाद चल रहा है। मोके पर पुलिस की सीआईए टीमें पहुंची है।


Leave a Reply