Latest news
फरीदाबाद में PNB बैंक के लॉकर से 25 लाख के जेवरात हुए गायब , पुलिस ने केस किया दर्ज जालंधर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की रेड , तीन युवतियां और युव... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादियों ने बाहरी राज्यों के मज़दूरों पर चलाई गोलीयां जालंधर में दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौत, दो महीने बाद थी शादी पंजाब के पूर्व मंत्री संजीव अरोड़ा को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका पंजाब की युवती की कनाडा में दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या 30 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान ! जाने जालंधर में स्कूल-बाजार खुलेंगे या रहेंगे बंद? AAP पार्टी ने जालंधर नॉर्थ हलके में किया बड़ा बदलाव, दिनेश ढल्ल को हटाया , इस नेता को बनाया इंचार्ज चीन में भूकंप के तेज झटके , धूल के बड़े गुबार से दहले लोग

India Living News

Hot News
You are currently viewing पशुओं में लंपी स्किन की बीमारी फैलने के बाद पंजाब की AAP सरकार आई हरकत में
CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district

पशुओं में लंपी स्किन की बीमारी फैलने के बाद पंजाब की AAP सरकार आई हरकत में

चंडीगढ़ : पंजाब में पशुओं पर लंपी स्किन की बीमारी फैलने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार हरकत में आ गई है। इसे लेकर CM भगवंत मान ने बुधवार को चंडीगढ़ में रिव्यू मीटिंग की। इसके बाद पड़ोसी राज्यों से सटे पंजाब के बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। बाहर से पशुओं को पंजाब में नहीं आने दिया जाएगा।

वहीँ सरकार का कहना है कि यह बीमारी राजस्थान से पहुंची है। इसलिए उनसे सटे इलाके ज्यादा प्रभावित हैं। इसके अलावा पंजाब में सभी पशु मेलों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। सरकार का कहना है कि पशुओं के इकट्‌ठा होने से बीमारी फैलने का खतरा है।

पंजाब के CM भगवंत मान ने कहा कि पशुओं में लंपी स्किन बीमारी फैली है। इस संबंध में पशुपालन विभाग के सीनियर अफसरों से मीटिंग की है। जांबिया में 80 साल पहले फैली है। 2 साल पहले देश में आई। पंजाब में फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और तरनतारन का इलाका है। सरकार ने बड़े स्तर पर गोट पॉक्स वैक्सीन मंगवा ली है। जरूरत पड़ी तो और भी एयरलिफ्ट कराएंगे। सरकार ने 3 मंत्रियों और वैटरनरी डीन की तालमेल कमेटी बना दी है।

CM भगवंत मान के साथ मौजूद पशुपालन विशेषज्ञों ने कहा कि दूध के साथ यह बीमारी आम लोगों में नहीं आ सकती। फिर भी कच्चा दूध पीने से परहेज करें। अगर दूध उबालकर पीएंगे तो यह बीमारी इंसानों में नहीं आएगी।

 


Leave a Reply