Latest news
पटियाला में पिटबुल डॉग के मालिक पर FIR : मकान देखने आए कपल पर किया था हमला पंजाब के पूर्व डिप्‍टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला जालंधर में बड़ी वारदात : पत्नी और पिता का मर्डर कर आरोपी फरार स्वतंत्रता दिवस से पहले DGP गौरव यादव ने जिला पुलिस प्रमुखों को पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने का दिया... विजिलेंस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार गोराया में पुल से नीचे गिरी क्रेटा कार, दो लोग घायल जालंधर में SIR प्रक्रिया के पहले चरण का डेटा जारी जालंधर के CP सतिंदर सिंह ने अधिकारियों के साथ की विशेष बैठक और जारी किए सख्त आदेश VIRAL NEWS : 220 करोड़ रुपये खर्च कर कई सर्जरी कराकर युवक बना कुत्ता ? वायरल VIDEO की सच्चाई आई सामन... पंजाब के लुधियाना की बेटी की कनाडा में सड़क हादसे में माैत, कैदी को ले जा रही थीं रमनदीप

India Living News

Hot News
You are currently viewing पंजाब में स्कूल के हॉस्टल में खाना खाने से 50 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल
In Punjab, health of 50 children deteriorated after eating food in school hostel, admitted to hospital.

पंजाब में स्कूल के हॉस्टल में खाना खाने से 50 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में दाखिल

पंजाब : बड़ी खबर है कि संगरूर में मेरीटोरियस स्कूल घाबदां में खराब खाना खाने की वजह से पचास से अधिक बच्चों की हालत बिगड़ गई। प्राप्त जानकारी अनुसार उन्हें सिविल अस्पताल और पीजीआई सैटेलाइट घाबदां में दाखिल करवाया गया। सभी बच्चों की हालत स्थिर है।

वहीं मामले में जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए स्कूल के कैंटीन ठेकेदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम चरणजोत सिंह वालिया के नेतृत्व में चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जो एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इस कमेटी में तहसीलदार, जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी, एसएमओ को भी शामिल किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात को खाना खाने के बाद बच्चों की अचानक हालत बिगड़ने लगी। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलते ही विधायक नरिंदर कौर भराज ने पहले मेरीटोरियस स्कूल का दौरा किया और इसके बाद सिविल अस्पताल में बच्चों का हाल जानने पहुंची। विधायक नरिंदर कौर भराज ने कहा कि इस मामले में कोताही बरतने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल में बच्चों के अभिभावकों में भी काफी रोष नजर आया और उन्होंने इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की।


Leave a Reply