Latest news
अवैध संबंध के शक में पति ने की क्रूरता , पत्नी के काटे दोनों हाथ वाल्मीकि संगठनों द्वारा पंजाब बंद के आह्वान का जालंधर में दिखा पूरा असर 27 जुलाई को पंजाब बंद का ऐलान, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद चीन ने अंतरिक्ष में लांच किया हाईटैक AI निगरानी उपग्रह केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Breaking News : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, CJP प्रदर्शन के बीच बड़ा फैसला बड़ी खबर : केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कैबिनेट से इस्तीफा दिया लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो

India Living News

Hot News
You are currently viewing जालंधर में सेहत विभाग की टीम ने Sweety Juice बार के सैंपल भरे
'Sweetie Juice Bar' in Jalandhar once again in controversy, this time cockroach issue came to the fore

जालंधर में सेहत विभाग की टीम ने Sweety Juice बार के सैंपल भरे

जालंधर : Sweety Juice Baar की दुकान से जोमैटो से ऑर्डर किए था नूडल्स में बिच्छू निकलन के बाद महिला द्वारा दुकान पर  हंगामा किया गया। इस मामले के बाद सेहत विभाग की टीम ने मिलावटखोरों के खिलाफ मुहिम तेज कर  विभाग की टीम ने माई हीरा गेट इलाके में चेकिंग की। यहां एक दुकान से दूध, नूडल्स व इस्तेमाल किए हुए तेल के 3 सैंपल लिए हैं। इस दौरान टीम ने उसे सील करने के बाद खरड़ लेबोरेट्री में जांच के लिए भेज दिए हैं। अधिकारियों ने कहा कि जांच दौरान अगर यह सैंपल फेल पाए जाते हैं तो सेहत विभाग की ओर से फूड सेफ्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिला सेहत अफसर डॉ. सुखविंदर सिंह ने बताया कि 15 अगस्त के चलते विभाग की तरफ से सख्ती बढ़ाई है ताकि लोगों गुणवत्ता भरपूर खाद्य पदार्थ मुहैया करवाए जा सकें। विभाग की टीम ने कहा की उन्हें एक वीडियो मिली थी, जिसमें एक महिला ने माई हीरां गेट में बनी एक दुकान के नूडल्स में मरा हुआ बिच्छू होने का दावा किया था। इसकी जांच करने टीम वहां पर गई थी। फूड सेफ्टी अफसर मुकुल गिल ने 3 सैंपल लिए हैं। अगर सैंपल फेल पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति मिलावटी खाद्य पदार्थ बेच रहा है तो तुरंत उसकी जानकारी विभाग से साझा की जाए। क्योंकि गुणवत्ता रहित खाना सेहतमंद व्यक्ति को बीमार कर सकता है।


Leave a Reply