Latest news
लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या CJP Protest : सुप्रीम कोर्ट के वकील भी आये छात्रों के समर्थन में पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाया वीडियो CJP ने प्रदर्शन के बीच रखी अपनी ये शर्ते , कहा- जब तक ये पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना प्रदर्शन , बिना Toll दिए गुजरे वाहन CJP PROTEST : संसद मार्च के लिए जा रहे छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने किया लाठीचार्ज PM आवास के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता , केंद्र सरकार के सामने रखीं ये मांगें जालंधर में 24 जुलाई को भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा, पत्रकार संस्था (DMA) को विशेष निमंत्रण फिट होने के बावजूद भी पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक , युवाओं को दी खास सलाह अमृतसर में थार गाडी के अंदर मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप

India Living News

Hot News
You are currently viewing लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

लुधियाना की दमनप्रीत कौर की कनाडा में उसके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर की हत्या

पंजाब : लुधियाना के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कनाडा के एडमिंटन शहर में उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या करने की खबर सामने आयी है।

एडमिंटन पुलिस ने इस मामले को अंतरंग साथी (इंटिमेट पार्टनर) द्वारा की गई हत्या माना है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी रितिश कुमार, जो मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ द्वितीय श्रेणी हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की सुनवाई अभी अदालत में होनी बाकी है।

पुलिस के अनुसार, सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से एक युवती के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमनप्रीत को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में पुष्टि हुई कि उसकी मौत गला घोंटने से हुई है। जांच पूरी होने तक पुलिस ने मौत का कारण सार्वजनिक नहीं किया था, जिसे बाद में हत्या बताया गया।

पांच साल पहले गई थी कनाडा
दमनप्रीत करीब पांच वर्ष पहले कनाडा गई थी। परिवार का कहना है कि उसकी पढ़ाई और बेहतर भविष्य के लिए उन्होंने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि बेटी पढ़-लिखकर अपने पैरों पर खड़ी होगी और परिवार की आर्थिक मुश्किलें दूर होंगी। लेकिन अब उसी घर में, जहां कभी बेटी की सफलता के सपने सजाए जाते थे, मातम पसरा है।


Leave a Reply